'Vivian Richards मुझसे मिले और...,' Virat Kohli ने बताया कितनी खास थी वेस्टइंडीज के दिग्गज के साथ उनकी मुलाकात

India tour of West Indies: टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए डोमिनिका पहुंच गई है। रोचक मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया फिलहाल जमकर पसीना बहा रही है। इस बीच विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स के साथ खास मुलाकात को याद किया है।

वहीं दूसरी ओर वनडे विश्व कप क्वालीफायर में कड़ी हार के बाद वेस्टइंडीज की टीम जीत की राह पर लौटने के लिए बेताब होगी। भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल की गलतियों को सुधारना शुरू करना चाहेगा, उन्हें उम्मीद है कि इसकी शुरुआत उनकी बल्लेबाजी लाइनअप के अधिक योगदान से होगी।

Virat Kohli with Vivian Richards

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास कैरेबियन में टेस्ट क्रिकेट खेलने की अच्छी यादें हैं, उनका पहला टेस्ट मैच और उनका पहला टेस्ट दोहरा शतक दोनों ही वेस्टइंडीज में आए थे। बुधवार से शुरू होने वाली सीरीज की शुरुआत से पहले, कोहली ने वेस्ट इंडीज दौरे के दौरान अपनी कुछ पसंदीदा यादों को फिर से याद किया, खास तौर पर उन पलों को जब वह वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से मिले थे।

दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में कोहली और रिचर्ड्स के बीच एक अच्छी मित्रता देखने को मिली है। उन्हें खेल में सर्वकालिक दो बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। कोहली ने 2016 दौरे के पहले मैच में एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में अपना दोहरा शतक बनाया, जो तत्कालीन भारतीय कप्तान के लिए एक बहुत ही सफल वर्ष था।

हालांकि, कोहली के लिए यह मैच न केवल उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बल्कि उसके बाद की घटनाओं के लिए भी यादगार है। कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो पर बात करते हुए कहा कि, 'एंटीगुआ में मेरी कई पसंदीदा यादें हैं। मैंने सर विवियन रिचर्ड्स के सामने एंटीगुआ में टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक बनाया। मेरे लिए यह एक बहुत ही खास पल था और फिर वह शाम को मुझसे मिले भी और बधाई दी। मेरे लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।'

ये भी पढ़ें- West Indies के खिलाफ 3 विकेट लेते ही रवींद्र जडेजा रच देंगे नया कीर्तिमान, टूट जाएगा कपिल देव का रिकॉर्ड

कोहली का टेस्ट सफर भी वेस्टइंडीज में 2011 की सीरीज के साथ शुरू हुआ था। ऐसे में अब कोहली एक बार फिर इस दौरे पर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे। इसके बाद उनका फोकस वनडे सीरीज पर केंद्रित हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+