IND vs WI: भारत के लिए खतरा साबित हो सकते हैं ये तीन खिलाड़ी, रोहित शर्मा को रहना होगा सावधान
India Vs West Indies test Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप गंवाने के बाद भारतीय टीम अब वेस्टइंडीज से टक्कर लेने को तैयार है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से खेला जाना है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल उठे थे, ऐसे में रोहित शर्मा इस मैच किसी भी तरह की गलती नहीं करना चाहेंगे।
प्रैक्टिस मैच में इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम: पहले टेस्ट शुरू होने से कुछ दिन पहले भारतीय टीम वहां प्रैक्टिस मैच खेलती हुई नजर आई। 5 और 6 जुलाई को खेले गए प्रैक्टिस मैच में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़ा। जबकि विराट कोहली आउट ऑफ फॉर्म नजर आए। पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया जाना तय माना जा रहा है।

क्रैग ब्रैथवेट पर रहेगी नजर: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने डोमिनिका में पहले टेस्ट के लिए अपनी 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के कुछ खिलाड़ी से सावधान रहना होगा। वेस्टइंडीज के टेस्ट कप्तान क्रैग ब्रैथवेट पर सबकी नजरें रहेगी। क्रैग ब्रैथवेट लंबी पारी खेलने में माहिर हैं। यदि वह अनुभवहीन भारतीय तेज गेंदबाजी के खिलाफ बड़े रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो इससे भारत को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।
टैगेनारिन चंद्रपॉल हैं बेहतरीन बल्लेबाज: अपने पिता की तरह टैगेनारिन चंद्रपॉल भी कामयाब बल्लेबाज हैं। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था और अपने स्वभाव और स्ट्रोक-मेकिंग से दिग्गजों को प्रभावित किया था। अपने कप्तान की तुलना में वह थोड़े अधिक आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी करते हैं। दोनों सलामी बल्लेबाज हाल के दिनों में वेस्टइंडीज के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेलने में सफल रहे हैं।
रहकीम कॉर्नवॉल बन सकते हैं खतरा: 2019 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले रहकीम कॉर्नवॉल एक बार फिर भारतीय टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। वह गेंद और बल्ले दोनों से ही भारत के सामने चुनौती पेश करने का काम कर सकते हैं।
पहले टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज टीम: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाजे, तेजनारायण चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, रेमन रीफर, केमार रोच, जोमेल वारिकन।












Click it and Unblock the Notifications