IND vs WI: हार्दिक की कप्तानी में भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास

West Indies vs India, 2nd T20: भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 152 रन बनाए। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने आठ विकेट खोकर 18.5 ओवर में 155 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत पांच मैचों की इस सीरीज के पहले दो मैच को जीतने में नाकाम रही।

बैकफुट पर टीम इंडिया; पहले मैच की तरह दूसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। ईशान किशन और शुभमन गिल टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे। किशन ने 23 गेंद में 27 रन बनाने का काम जरूर किया। लेकिन इस दौरान वह बल्ले से संघर्ष करते नजर आए। जबकि शुभमन गिल का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा।

India vs West Indies 1

भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड: हार्दिक पंड्या की कप्तानी में एक शर्मानाक रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज हो गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 मैच हारने वाली एशियाई टीम में भारत ने अब बांग्लादेश की बराबरी कर ली है। भारत और बांग्लादेश दोनों ही टीमों को वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 9-9 टी-20 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। भारत की कोशिश सीरीज के बचे हुए तीन मुकाबलों को जीतने की होगी।

वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास: वेस्टइंडीज की टीम इससे पहले कभी भी किसी भी टी-20 सीरीज में अपने दो पहले मुकाबले लगातार नहीं जीती थी। भारत के खिलाफ ऐसा कर वेस्टइंडीज की टीम ने इतिहास रचने का काम किया। साल 2011 के बाद से पहली बार वेस्टइंडीज की टीम ने किसी भी फॉर्मेट में भारत को लगातार दो मुकाबलों में हराने का काम किया है। वेस्टइंडीज की कोशिश अब बचे हुए तीन में से एक मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम करने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+