IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में वापसी करने को तैयार संजू सैमसन! क्या अब मिलेगी भारत को जीत

India vs West Indies 2023 schedule announced: भारतीय टीम अगले महीने वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। जिसके लिए टीम की घोषणा जल्द हो सकती है।

India vs West Indies Sanju Samson set to make a comeback: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम अभी से तैयारी करने में जुट गई है। भारतीय वनडे और टी-20 टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज कौन होगा? इस पर लगातार बहस जारी है। ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद संजू सैमसन पर टीम भरोसा जता सकती है।

भारत नें होना है वनडे वर्ल्ड कप: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में भारत में होना है। इस वर्ल्ड कप में भारत को प्रबल दावेदार टीम माना जा रहा है। इससे पहले साल 2011 वर्ल्ड कप में भारत ने अपनी सरजमीं पर वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रही थी। भारतीय टीम के लिए एक बार फिर अपने घर पर यह ट्रॉफी अपने नाम करने का शानदार मौका होगा।

Sanju Samson

सैमसन की हो सकती है वापसी: 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को टेस्ट मैच खेलने हैं। इसके बाद वनडे और टी-20 सीरीज भी खेला जाएगा। वनडे और टी-20 की टीम में संजू सैमसन की टीम में वापसी तय मानी जा रही है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन इससे पहले भी भारत के लिए वनडे और टी-20 में अपना योगदान दे चुके हैं।

वर्ल्ड कप से बाहर थे सैमसन: पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में संजू सैमसन को मौका नहीं मिला था। लेकिन उससे पहले वह लगातार वनडे टीम का हिस्सा था। बड़े टूर्नामेंट के आते ही सैमसन को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। लेकिन अब भारतीय चनकर्ता कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि संजू सैमसन को इस साल वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी मौका दिया जा सकता है।

पुजारा हो सकते हैं बाहर: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फ्लॉप रहने वाले चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो पुजारा के विकल्प के तौर पर यशस्वी जायसवाल को देखा जा रहा है। यशस्वी आईपीएल के साथ-साथ घरेलू टूर्नामेंट में भी लगातार बल्ले से धमाल मचा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+