IND vs WI: लगातार जबरदस्त परफॉर्मेंस देने के बाद भी संजू सैमसन बाहर, जानिए आखिर क्यों नहीं मिलता मौका
Sanju Samson not part in playing 11: भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों को लगातार मौका दिया जा रहा है। यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ी को इस दौरे पर टीम ने खेलने का मौका दिया। लेकिन पहले वनडे मैच में संजू सैमसन को टीम में नहीं चुना गया। संजू सैमसन को टीम में नहीं चुने जाने पर फैंस लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
बल्ले से करते रहे हैं कमाल: संजू सैमसन को बहुत कम ही मुकाबलों में भारत की तरफ से खेलने का मौका मिला है। लेकिन उन्होंने इन सभी अवसरों को भुनाने का काम किया है। संजू सैमसन ने भारत के लिए कुल 11 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 10 पारियों में 66.0 की औसत से 330 रन निकले हैं। जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल है।

प्लेइंग इलेवन में नहीं मिला मौका: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। सैमसन को अधिकतर सीरीज में टीम से बाहर ही रहना पड़ता है। संजू सैमसन ने आईपीएल में राजस्थान की ओर से खेलते हुए अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। इसके बावजूद भी वह टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं।
आखिर क्यों नहीं मिल रहा मौका: संजू सैमसन टीम के लिए मिडल ऑर्डर में आकर रन बना सकते हैं। लेकिन इस पोजिशन पर सूर्यकुमार यादव पहले ही टीम के साथ जुड़े हुए हैं। सूर्यकुमार यादव के पास स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कई तरह के शॉट्स हैं। इसके अलावा उन्होंने फैंस पर अपनी एक अलग छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल की है। ऐसे में उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया नहीं जा सकता।
ईशान किशन पर भरोसा: टीम मैनजमेंट को अपने बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर अधिक भरोसा है। ईशान किशन ने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में मैच खेलने का काम किया है। टीम मैनजमेंट की भी पहली पसंद किशन ही हैं। ऐसे में संजू सैमसन को अपनी जगह हासिल करने के लिए अभी और संघर्ष करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications