IND vs WI: 'सिक्सर किंग'! रोहित शर्मा ने अब चौकों का भी बनाया गजब रिकॉर्ड, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

India Vs West Indies odi Rohit Sharma: तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच भारत ने शानदार तरीके से अपने नाम किया। पहला मुकाबला जीतने के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीतने के बाद अब भारत की कोशिश वनडे सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी। भारत की ओर से इस मैच में कुलदीप यादव ने गेंद से धमाकेदार प्रदर्शन किया।

नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने उतरे रोहित: इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा काफी नीचे बल्लेबाजी करने आए। लगभग 12 साल बाद रोहित शर्मा नंबर 7 के पोजिशन पर भारत के लिए वनडे में बल्लेबाजी करने के लिए आए। जीत के बाद रोहित ने कहा कि जब उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया था तब वह सातवें नंबर पर ही बल्लेबाजी किया करते थे। रोहित टीम को जीत दिलाने के बाद नाबाद पवेलियन लौटे।

Rohit Sharma 1

रोहित ने बनाया खास रिकॉर्ड: रोहित शर्मा वैसे छक्का लगाने में माहिर माने जाते हैं। लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने चौकों का एक रिकॉर्ड बनाया। दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 900 चौका पूरा किया। रोहित आने वाले कुछ मुकाबलों में अपने वनडे करियर का 1000वां चौका भी पूरा कर सकते हैं।

ऐसा रहा मैच का हाल: इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 23 ओवर में 114 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से सबसे अधिक 4 विकेट कुलदीप यादव ने झटकने का काम किया। भारत ने एक लो स्कोरिंग मुकाबले में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और पहला वनडे अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+