MS Dhoni के इस बड़े रिकॉर्ड के बराबर पहुंचे ईशान किशन, वेस्टइंडीज के खिलाफ दिखाया दम

Ishan Kishan Achieve A New Record: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। इस सीरीज में खेले गए तीनों ही मुकाबलों में ईशान किशन के बल्ले से अर्धशतक निकला। बतौर ओपनर ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया। क्रिकेट के कई दिग्गज ईशान किशन को भारतीय वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

टीम के लिए बनाए सबसे अधिक रन: ईशान किशन के बल्ले से वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे अधिक रन निकले। ईशान किशन ने पहले मैच में 52 रन बनाए और टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया। वहीं दूसरे मुकाबले में ईशान किशन ने 55 रनों की पारी खेली। जबकि तीसरे और आखिरी मैच में ईशान किशन ने 77 रन बनाने का काम किया। इस वनडे सीरीज में ईशान किशन ने भारत के लिए सबसे अधिक 184 रन बनाए।

Ishan Kishan

कर ली धोनी की बराबरी: शानदार बल्लेबाजी के कारण ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। इसके साथ ही ईशान किशन ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। ईशान किशन अब दूसरे ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। जिन्हें भारत से बाहर ओवरसीज में वनडे सीरीज के दौरान प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया है। इससे पहले धोनी को यह ट्रॉफी दी गई थी।

टी-20 में होगी रनों की उम्मीद: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों मुकाबलों में अर्धशतक जड़कर ईशान किशन ने अपने फॉर्म का परिचय दे दिया है। ईशान किशन की कोशिश अब इस फॉर्म को टी-20 सीरीज के दौरान भी बरकरार रखने की होगी। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना भारतीय टीम की बल्लेबाजी युवाओं पर निर्भर है। ऐसे में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाजों से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+