IND vs WI: पहले टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग इलेवन, कप्तान रोहित उठा सकते हैं बड़ा कदम

India probable XI for first Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज खेलना है। पिछले कुछ सालों में भारत का प्रदर्शन टेस्ट में शानदार रहा है। इसके बावजूद लगातार दो बार टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पहली बार न्यूजीलैंड और दूसरी दफा ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत को शिकस्त झेलनी पड़ी है।

खिलाड़ियों का चयन होगा अहम: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा के लिए खिलाड़ियों का चयन करना चुनौती भरा काम होगा। भारतीय टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शामिल किए गए प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी सवाल उठे थे। आर अश्विन को टीम से बाहर करना कप्तान रोहित शर्मा का सबसे खराब फैसला बताया गया था।

India Vs West Indies 1

यशस्वी जायसवाल कर सकते हैं ओपनिंग: भारतीय टेस्ट टीम में युवा बल्लेबाज शस्वी जायसवाल की एंट्री हुई है। शस्वी जायसवाल ने प्रैक्टिस मैच में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में पहले मुकाबले में वह कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। जायसवाल अगर ओपनिंग करते हैं तो नंबर 3 पर शुभमन गिल को उतारा जा सकता है।

कोहली-रहाणे से उम्मीद: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। नंबर 4 पर विराट कोहली तो वहीं पांच पर अजिंक्य रहाणे का खेलना तय माना जा रहा है। पहले टेस्ट मैच में नंबर 6 पर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है। केएस भरत ने अपने पिछले मुकाबलों में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था।

रवींद्र जडेजा और आर अश्विन की जोड़ी: भारत के लिए रवींद्र जडेजा और आर अश्विन की जोड़ी टेस्ट में गेंद और बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करते रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा स्पिन गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी माहिर हैं। शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और जयदेव उनादकट भारत के तीन तेज गेंदबाज हो सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और जयदेव उनादकट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+