Ind Vs WI: वेस्टइंडीज की पिचों पर इन भारतीय गेंदबाजों का जलवा, अश्विन-बुमराह ने भी बरपाया है कहर

India Vs West Indies, Top Bowlers: वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज भारत के लिए बेहद अहम है। वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच गंवाने के बाद भारत की कोशिश वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल करने की होगी। इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों को अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना होगा। आइए नजर डालते हैं वेस्टइंडीज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाजों पर....

कपिल ने झटके थे 6 विकेट: साल 1989 में भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गई थी। सीरीज के चौथे टेस्ट में वेस्टइंडीज में भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। नवजोत सिंह सिद्धू के शतक की बदौलत भारत ने पहली पारी में 289 रन बनाए। कपिल देव ने इस मैच में छह विकेट लिए। गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स की ओपनिंग जोड़ी को कपिल देव नेआउट किया। सर विव रिचर्ड्स, रिची रिचर्डसन, गस लोगी, रिचर्डसन और मैल्कम मार्शल भी कपिल देव की गेंद पर आउट हुए। लेकिन भारत यह मुकाबला 7 विकेट से हार गया था।

India Vs West Indies 1

भज्जी का यादगार स्पेल: साल 2006 में वेस्टइंडीज दौरे पर भारत ने चौथे टेस्ट में टॉस जीता और पूरे पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में सिर्फ 200 रन बनाए, जिसमें कप्तान राहुल द्रविड़ ने 215 गेंदों में 81 रनों की मजबूत पारी खेली। अनिल कुंबले ने भी उपयोगी 45 रन बनाने का काम किया। जिसके जवान में वेस्टइंडीज की टीम महज 103 रनों पर ढेर हो गई। इस मुकाबले में हरभजन सिंह ने पांच विकेट झटके थे।

अनिल कुंबले ने मारी बाजी: 2006 के दौरे के चौथे टेस्ट में अनिल कुंबले ने दूसरी पारी में गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। अनिल कुंबले ने दूसरी पारी में छह विकेट अपने नाम किया। इससे पहले हरभजन सिंह ने पहली पारी में पांच विकेट झटके थे।

रविचंद्रन अश्विन ने किया कमाल: अश्विन का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार रहा है। अश्विन ने 11 मैचों में सिर्फ 21.85 की औसत से 60 विकेट अपने नाम किए हैं। साल 2016 के दौरान अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सात विकेट झटकर भारत को एक यादगार जीत दिलाने का कारनामा किया था।

बुमराह ने बरपाया कहर: जसप्रीत बुमराह ने साल 2019 में वेस्टइंडीज का दौरा किया और दो मैचों में 9.23 की औसत से 13 विकेट लिए। पहले टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को चौथी पारी में 419 रन का लक्ष्य दिया. दोनों पारियों में अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक (81 और 102) रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के खिलाफ बुमराह ने पांच विकेट झटकने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+