WI vs IND: 15 दिन में ही बदली मुकेश कुमार की किस्मत, टेस्ट, वनडे के बाद टी-20 में भी एंट्री
West Indies vs India, 1st T20 Updates: भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम ने पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। त्रिनिदाद में पोर्ट ऑफ स्पेन के ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पॉवेल ने टॉस के समय कहा कि वह भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।
मुकेश कुमार ने किया डेब्यू: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को टी-20 में डेब्यू करने का मौका मिला है। मुकेश कुमार के अलावा विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों की कोशिश अपने पहले मैच में एक अलग छाप छोड़ने की होगी।

15 दिन में तीनों फॉर्मेट में डेब्यू: मुकेश कुमार भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं। 20 जुलाई को मुकेश कुमार को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला था। इसके बाद 27 जुलाई को उन्होंने भारत के लिए वनडे में डेब्यू किया। जबकि 3 अगस्त को मुकेश कुमार को टी-20 टीम की कैप मिली। भारत के लिए मुकेश कुमार ने 15 दिनों में ही तीनों फॉर्मेट में खेलने का कारनामा कर लिया है।
युजवेंद्र चहल ने झटका विकेट: वनडे सीरीज में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाले युजवेंद्र चहल ने टी-20 सीरीज की शुरुआत शानदार अंदाज में किया है। युजवेंद्र चहल ने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर काइल मेयर्स को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। उन्होंने इसी ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने ब्रैंडन किंग को भी पवेलियन भेजने का काम किया।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन : शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स (डब्ल्यू), निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल (सी), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय।












Click it and Unblock the Notifications