IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच फाइनल मैच आज, यहां देख सकेंगे लाइव, जानें संभावित प्लेइंग 11

India vs West Indies 5th T20 playing 11: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का फाइनल मुकाबला आज यानी रविवार को खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीरीज पर अपना कब्जा जमा लेगी, जबकि हार झेलनी वाली टीम को सीरीज गंवाना पड़ेगा। भारत के मुकाबले वेस्टइंडीज की टीम पर इस मुकाबले में बेहतर करने का दबाव होगा।

भारत का पलड़ा भारी: भारत ने पिछले दो मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत की कोशिश इस सीरीज में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने पर होगी। भारत इससे पहले कभी भी पांच मैचों की टी-20 सीरीज नहीं हारी है। ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश अपने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने की होगी। वहीं वेस्टइंडीज पहली बार पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को मात देने की कोशिश करेगी।

India vs West Indies 1

इस तरह देख सकते हैं लाइव मैच: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पांचवां और फाइनल मैच फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में होने वाले इस मुकाबले को टीवी पर दूरदर्शन के ज़रिए फ्री में देखा जा सकता है। इसके अलावा फैन कोड और जियो सिनेमा के एप पर भी मैच की स्ट्रीमिंग की जाएगी। जियो सिनेमा पर मैच देखने के लिए कोई पैसा खर्च नहीं करना होगा।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन : यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

वेस्टइंडीज टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+