IND vs WI: भारत के लिए करो या मरो वाला मैच, जानें तीसरे मैच की पिच और मौसम का अपडेट
India vs West Indies, Pitch and Weather: भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में पीछे ही रही है। टीम इंडिया उम्मीद के अनुरूप खेलने में सफल नहीं हो पाई है। टीम इंडिया को अब तक खेले गए दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। गयाना में होने वाला तीसरा मैच अब करो या मरो वाला हो गया है।
पिछले मुकाबले में भारत के लिए तिलक वर्मा ने धमाकेदार बैटिंग की थी और उनके बल्ले से फिफ्टी देखने को मिली थी। वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को अंत में 2 विकेट से हराते हुए अपनी बढ़त को डबल कर दिया। इससे टीम इंडिया के ऊपर तीसरे मैच में दबाव ज्यादा हो गया है।

तीसरे मुकाबले में भारत के लिए जीत जरूरी हो गई है। इसमें हार के साथ ही भारतीय टीम सीरीज गंवा बैठेगी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया अपना पूरा जोर लगाते हुए मैदान पर उतरेगी। हालांकि जीत उसी की होगी, जिसके प्रदर्शन में वह बात होगी।
भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टी20 की पिच रिपोर्ट
पिछले टी20 मुकाबले को देखते हुए कहा जा सकता है कि गयाना में पिच स्कोर करने के लिए अच्छी नहीं है। बल्लेबाजों को रनों के लिए मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि निकोलस पूरन ने रन बनाए थे। तिलक वर्मा के भी रन आए थे लेकिन अन्य बल्लेबाज खास नहीं कर पाए। इस बार भी पिच से गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। स्पिनरों की भी भूमिका अहम रहने वाली है।
भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टी20 का मौसम अपडेट
मौसम की बात की जाए तो आंधी आने की आशंका है। ऐसे में बारिश होने की संभावना भी है। सुबह के 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आंधी के आसार हैं। इस दौरान बारिश भी आ सकती है। बारिश की वजह से मामला खराब होने के आसार हैं।
दोनों टीमों की जानकारी
वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय, शाई होप, ओशेन थॉमस, ओडियन स्मिथ, रोस्टन चेज़।
भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, यशस्वी जयसवाल, उमरान मलिक, अवेश खान, रवि बिश्नोई।












Click it and Unblock the Notifications