IND vs WI: हार्दिक पंड्या ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा, दूसरा टी-20 गंवाने के बाद दिया बड़ा बयान

West Indies vs India, 2nd T20 hardik pandya: भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी एक बार फिर अपना दमखम दिखाने में नाकाम रहे। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को दूसरे टी-20 में दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजों को लेकर कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं। वहीं कप्तान हार्दिक पंड्या की कप्तानी की आलोचना भी की जा रही है।

हार के बाद बोले पंड्या: वेस्टइंडीज़ के खिलाफ लगातार दूसरी हार के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने कुछ बातों का जिक्र किया। पंड्या के मुताबिक टीम के बल्लेबाजों ने बेहतर बल्लेबाजी नहीं की। पंड्या ने कहा कि अगर मैं सच कहूं तो यह शानदार बैटिंग प्रदर्शन नहीं था, हम अच्छी बैटिंग कर सकते थे। 160+ या 170 अच्छा टोटल होता, लेकिन टीम ऐसा करने में सफल नहीं हो सकी।

India vs West Indies

खिलाड़ियों पर करना होगा भरोसा: हार्दिक पंड्या ने कहा कि हमें टीम के खिलाड़ियों पर भरोसा करना होगा। मौजूदा कॉम्बिनेशन के साथ हमें अच्छा करने के लिए अपने टॉप-7 बल्लेबाज़ों पर भरोसा रखना होगा। पंड्या ने कहा कि टीम के बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी के साथ बैटिंग करनी होगी। हम पहले दो मुकाबलों से काफी कुछ सीख सकते हैं। बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 152 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

तिलक वर्मा की तारीफ: हार्दिक पंड्या ने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तारीफ की। तिलक ने नंबर चार पर बल्लेबाज़ी करते हुए 41 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। तिलक के अलावा टीम का कोई भी दूसरा बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। भारतीय टीम ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान लगातार विकेट गंवाया। जिस कारण कोई बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+