इलेक्ट्रीशियन के बेटे ने कैसे बनाई भारतीय टीम में जगह? मुंबई के लिए IPL में कर चुका है धमाका

India Vs West Indies 2023 Tilak Varma Into Team India Squad: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले तिलक वर्मा को भारत ने टी-20 टीम के साथ जोड़ा है।

मुंबई के लिए किया धमाकेदार प्रदर्शन: तिलक वर्मा पिछले दो आईपीएल सीजन से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। मुंबई के लिए खेलते हुए उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। तिलक वर्मा ने अब तक खेले गए अपने 25 आईपीएल मैच में लगभग 39 की औसत और 144 की स्ट्राइक रेट के साथ 740 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक भी निकले हैं।

Tilak Varma

इलेक्ट्रीशियन हैं पिता: तिलक वर्मा के लिए भारतीय टीम में पहुंचने तक का सफर काफी संघर्ष भरा रहा है। तिलक वर्मा के पिता नम्बूरी नागराजू अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने की स्थिति में नहीं थे। क्रिकेट अकादमी में भेजने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं हुआ करते थे। लिहाजा तिलक के कोच सलाम बायश ने उनके सभी खर्चों को उठाया और उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया।

कोच सलाम बायश को जाता है श्रेय: तिलक वर्मा के कोच सलाम बायश को यकीन था कि वह एक दिन भारत के लिए खेलने में जरूर कामयाब होगा। सलाम बायश ने उन्हें कोचिंग के अलावा भोजन और जरूरत पड़ने पर अपने घर में रहने के लिए भी जगह दी। तिलक वर्मा भी कई मौकों पर अपने कोच की तारीफ करते नजर आते रहे हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+