IND vs WI: यशस्वी जायसवाल की आतिशी बैटिंग से राहुल द्रविड़ गदगद, ड्रेसिंग रूम का वीडियो आया सामने

West Indies vs India, 4th T20, yashasvi jaiswal: फ्लोरिडा में खेले गए चौथे टी-20 मैच को भारत ने अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर आ गई है। इन दोनों टीमों के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 13 अगस्त रविवार यानी कि आज खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी।

वेस्टइंडीज ने बनाए 178 रन: वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने दमदार गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 178 रन बनाए। भारत ने 179 रन के लक्ष्य को आसानी से अपने नाम कर लिया। भारत अब सीरीज में बराबरी पर आ गई है।

yashasvi jaiswal 1

यशस्वी जायसवाल ने किया कमाल: यशस्वी जायसवाल जब भी बल्लेबाजी करते हैं तो फैंस का भरपूर मनोरंजन होता है। अपने डेब्यू मैच में वह कुछ खास नहीं कर सके थे, लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाने का काम किया। 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से जायसवाल ने 51 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली। जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी निभाई।

ड्रेसिंग रूम में राहुल द्रविड़ नजर आए खुश: यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार बल्लेबाजी देख कोच राहुल द्रविड़ भी बेहद खुश नजर आए। अपना पहला इंटरनेशनल टी-20 अर्धशतक शतक जड़ने के बाद जायसवाल ने मैदान पर अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। डग आउट में मौजूद हेड कोच राहुल द्रविड़ ने तालियां बजाकर इस युवा खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया। सोशल मीडिया पर द्रविड़ का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+