IND vs WI, Toss: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, टीम में हुए तीन बदलाव, जानें प्लेइंग 11
West Indies vs India, 4th T20, Toss Updates: फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। हार्दिक पंड्या ने टॉस के दौरान कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते। भारत ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की इस सीरीज में फिलहाल वेस्टइंडीज की टीम आगे है। वेस्टइंडीज ने शुरुआती दो मुकाबलों को जीतकर सीरीज में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वहीं भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। अगर भारत इस मैच में जीत हासिल करने में नाकाम रहता है तो वह सीरीज गंवा बैठेगा। क्रिकेट के इतिहास में भारत इससे पहले कभी भी पांच मैचों की टी-20 सीरीज नहीं हारा है।

सूर्या-तिलक पर रहेगी नजर: तीसरे टी-20 में भारत को जीत दिलाने में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव का अहम रोल रहा था। इन दोनों खिलाड़ियों से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी। तिलक वर्मा ने शुरुआती तीनों ही मैच में टीम के लिए रन जोड़े हैं। भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या सलामी बल्लेबाजों का आउट ऑफ फॉर्म होना है। जिस कारण तीनों ही मैच में भारत अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रहा है।
लाइव मैच देखने का ये है तरीका: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। वहीं फैनकोड एप और जियो सिनेमा पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। जियो सिनेमा और डीडी स्पोर्ट्स पर मैच फ्री में प्रसारित किया जाएगा, जिसे फैंस बिना पैसा खर्च किए देख सकते हैं।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन : शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल , सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, अकील होसेन, ओबेड मैककॉय।












Click it and Unblock the Notifications