IND vs WI: पहले जड़ा चौका फिर इस तरह आउट हुए काइल मेयर्स, विकेट के पीछे संजू सैमसन बने 'सुपरमैन'

West Indies vs India, 4th T20, sanju samson Catch: करो या मरो मुकाबले में भारत टॉस हारकर पहले गेंदबाजी कर रही है। फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम की सपाट पिच पर वेस्टइंडीज की कोशिश भारत के सामने बड़ा लक्ष्य रखने की होगी। काइल मेयर्स ने अक्षर पटेल की पहले ही ओवर में 14 रन जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने टीम के लिए ताबड़तोड़ शुरुआत की।

अर्शदीप सिंह को मिला विकेट: काइल मेयर्स के साथ ब्रेंडन किंग ने मिलकर वेस्टइंडीज के लिए पारी की शुरुआत की। दोनों ही बल्लेबाजों ने तेज गति से रन बनाने का सिलसिला शुरू किया। लेकिन इस साझेदाकी को अर्शदीप सिंह ने आगे नहीं बढ़ने दिया। काइल मेयर्स ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर एक और शॉट लगाने की कोशिश में वह अपना विकेट गंवा बैठे।

india vs west indies

संजू सैमसन ने पकड़ा बेहतरीन कैच: मेयर्स ने दो चौके और एक छक्के की मदद से सात गेंद पर 17 रन बनाने का काम किया। अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंद पर मेयर्स को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। संजू सैमसन ने हवा में छलांग लगाकर यह बेहतरीन कैच पकड़ने का काम किया। संजू सैमसन द्वारा लिया गया यह जबरदस्त कैच देखकर सोशल मीडिया पर फैंस भी हैरान नजर आ रहे हैं।

भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11: ब्रेंडन किंग, कायेल मेयर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, ओडेन स्मिथ, अकील हुसैन, ओबेड मैकॉय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+