India Vs USA: मैच में जीत के बाद रोहित शर्मा ने कही बड़ी बात, बोले- आसान नहीं था

India Vs USA: एक बार फिर से टी-20 विश्वकप में लो स्कोरिंग मैच में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अमेरिका और भारत के बीच मुकाबले में अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर सिर्फ 110 रन का स्कोर खड़ा किया।

ऐसे में माना जा रहा था कि यह मैच एकतरफा होगा और भारत आसानी से इस मुकाबले को जीत लेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत को इस लक्ष्य का हासिल करने में 18.2 ओवर लग गए। महज 111 रन के लक्ष्य का पीछा करने भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई।

rohit sharma

टीम इंडिया के दोनों ही स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए। विराट कोहली जहां पहली ही गेंद पर अपना कैच थमा बैठे और खाता खोले बिना पवेलियन पहुंच गए। तो रोहित शर्मा भी 6 गेंद पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन 39 रन के स्कोर पर टीम इंडिया का तीसरा विकेट भी गिर गया।

पंत 18 रन बनाकर अली खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। लेकिन अच्छी बात यह है कि दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे सूर्य कुमार यादव टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। सूर्यकुमार ने 49 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली।

इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। जबकि दूसरे छोर पर शिवम दुबे भी नाबाद लौटे और उन्होंने 35 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली। उन्होनंे एक चौका और छक्का अपने नाम किया।

मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने माना कि नसाउ काउंटी ग्राउंड पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। टीम को अभी तक विश्वकप में खेले गए तीनों ही मैच में आखिर तक जीत के लिए जूझना पड़ा है।

रोहित ने कहा कि हमें पता था कि यह मुश्किल होने वाला है। लेकिन जिस तरह से हमने खुद को संभाले रखा और साझेदारी की, उसकी तारीफ होनी चाहिए। सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने गंभीरता दिखाते हुए हमें मैच में जीत दिलाई।

इन तीन मैचों में जीत से हमें काफी आत्मविश्वास मिला है। सूर्य कुमार यादव ने दिखाया कि उनके भीतर अलग गेम है, हम ऐसे अनुभवी खिलाड़ियों से यही अपेक्षा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+