गजब! 843 गेंदों पर जड़ दिए 1500 रन, सूर्यकुमार ने एक साथ बनाए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड
Suryakumar Yadav becomes fastest batter: सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है। श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Suryakumar Yadav becomes fastest batter: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने बल्ले का दम दिखाया। महज 51 गेंदों पर नाबाद 112 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 करियर का तीसरा शतक जड़ते ही कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

सूर्यकुमार यादव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 1500 रन पूरे कर लिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ बड़ी पारी खेलते ही सूर्यकुमार यादव के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उन्होंने सिर्फ 45 मैच के 43 पारियों में 843 गेंदों का सामना करते हुए 1500 रन बनाए हैं। टी-20 इंटरनेशनल में ये किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज 1500 रन बनाने का रिकॉर्ड है। सूर्यकुमार यादव ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

भारत के लिए किया ये बड़ा काम
टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में रोहित शर्मा नंबर वन पर मौजूद हैं। रोहित ने अपने करियर में कुल चार शतक लगाए हैं। जबकि सूर्यकुमार यादव के नाम अब तीन शतक हो गए हैं। वह इस मामले में अब रोहित के बाद दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित और सूर्यकुमार के बाद केएल राहुल के नाम 2 शतक दर्ज है। सबसे कम गेंदों में 1500 रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार सबसे आगे हैं।

पारियों के लिहाज से छठे नंबर पर
सूर्यकुमार यादव ने यह 1500 रन बनाने के लिए 43 पारियों में हिस्सा लिया। सूर्यकुमार यादव ने अबतक खेले 45 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच की 43 पारियों में 9 बार नाबाद रहते हुए 46.41 के औसत और 180.34 के स्ट्राइक रेट से 1578 रन बनाए हैं। इस मालमे में विराट कोहली नंबर वन पर हैं, उन्होंने केवल 39 पारियों में ही 1500 का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके अलावा बाबर आमज़ और केएल राहुल ने भी 39 पारियों में 1500 रन बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications