पाकिस्तान के खिलाफ कहर बरपाने वाले गेंदबाज को रोहित शर्मा ने किया बाहर, कटा प्लेइंग-XI से पत्ता!

पाकिस्तान से पहला मुकाबला गंवाने के बाद सुपरफोर के दूसरे मैच को जीतना भारत के लिए जरूरी बन गया है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

नई दिल्ली, 6 सितंबर। पाकिस्तान से पहला मुकाबला गंवाने के बाद सुपरफोर के दूसरे मैच को जीतना भारत के लिए जरूरी बन गया है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग इलेवन से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की है। श्रीलंका ने इससे पहले दोनों ही मुकाबले चेज करते हुए जीत हासिल की थी।

रवि विश्नोई की जगह अश्विन को मिला मौका

रवि विश्नोई की जगह अश्विन को मिला मौका

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। रवि बिश्नोई की जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया गया है। रविचंद्रन अश्विन का यह एशिया कप में पहला मुकाबला होगा। श्रीलंका की टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या अधिक होने के कारण भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अश्विन को टीम में शामिल करने का फैसला लिया है। हालांकि, रवि बिश्नोई ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा था प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा था प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ रवि बिश्नोई ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 26 रन देकर एक विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। रवि बिश्नोई ने सिर्फ 6.50 की इकॉनमी से रन दिए, जिसकी बदौलत भारतीय टीम पाकिस्तान के बल्लेबाजों को कुछ हद तक रोकने में सफल रही थी। वहीं युजवेंद्र चहल इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। उन्होंने 4 ओवर में 10.75 की इकॉनमी से 43 रन खर्च कर एक विकेट झटका।

रोहित शर्मा ने टॉस में कही यह बात

रोहित शर्मा ने टॉस में कही यह बात

रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। पिच ज्यादा नहीं बदलेगी, लेकिन ओस की भूमिका रह सकती है। विश्व कप भी इसी तरह खेला जाएगा, ऐसे में हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम ज्यादा मैच न गंवाएं। खासतौर पर स्कोर को बचाते समय हमें और बेहतर गेंदबाजी और फील्डिंग करने की जरूरत है। हमने पिछले मुकाबले में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन ऐसे टाइट गेम में आपको हार का सामना करना पड़ सकता है।

जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका: पथुम निसानका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, दनुष्का गुणथिलका, दासुन शनाका (कप्तान), भानुका राजपक्षे, वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मधुशंका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+