India vs Sri Lanka Scorecard: श्रीलंका के टॉप खिलाड़ी हुए आउट, गॉल टेस्ट में जीत के करीब भारत
India vs Sri Lanka Scorecard: भारत के सामने गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन श्रीलंकाई टीम की स्थिति खराब हो गई। 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम को शुरुआती झटकों का सामना करना पड़ा। टॉप ऑर्डर के कई खिलाड़ी आउट होने के बाद लक्ष्य काफी दूर हो गया है।
मानव सुथार और मोहम्मद सिराज ने नई गेंद से शुरुआत की और एक-एक विकेट लेकर श्रीलंका को अच्छी शुरुआत करने का कोई मौका नहीं दिया। बाद में प्रसिद्ध कृष्णा ने भी एक विकेट लेकर स्कोर 21 रन पर 3 विकेट का दिया, बाद में मानव सुथार ने एक विकेट लेकर स्कोर 47/4 कर दिया। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में लीड हासिल करने के करीब है।

दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट पर 84 रन था, पहली पारी में शतक जड़ने वाले सोनल दिनुषा 25 और धनंजय डी सिल्वा 31 रनों के निजी स्कोर पर क्रीज पर थे, भारत को 6 विकेट चाहिए और श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 288 रनों की दरकार है। एक दिन का खेल बाकी है, दोनों टीमों के लिए अंतिम दिन अहम है।
ऋषभ पंत ने दिखाया जलवा
इससे पहले भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए दूसरी पारी में शानदार फिफ्टी जमाई। पंत ने 69 गेंदों का सामना करते हुए 66 रनों की पारी खेली। वह टेस्ट में भारत के लिए 100 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
दूसरी पारी में टीम इंडिया जल्दी सिमटी
पहली पारी में शतक जड़ने वाले देवदत्त पडिक्कल ने शुरुआत इस बार भी बेहतरीन की लेकिन वह अपनी पारी को लंबा लेकर नहीं जा पाए। वह 44 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 193 रनों का स्कोर बनाया। पिच में काफी धामापन और टर्न होने की वजह से रन नहीं बने।


Click it and Unblock the Notifications
