IND vs SL: केवल 37 रनों की थी दरकार, रोहित शर्मा ने पहले टी20 में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

लखनऊ, 24 फरवरी: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में धमाकेदार शुरुआत की है। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो रोहित शर्मा और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी ने पूरी तरह गलत साबित कर दिया। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में 111 रन जोड़े। रोहित शर्मा 32 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए और उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके व एक छक्का लगाया।

मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ दिया

मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ दिया

दूसरे छोर पर ईशान किशन इतना आक्रमक रुख अपना चुके थे कि कप्तान रोहित के ऊपर काफी दबाव हट चुका था और वे अपनी पारी को ईशान किशन के इर्द-गिर्द ही बुनने पर फोकस रहे। हालांकि रोहित लहिरु कुमारा की स्मार्ट तरीके से की गई एक धीमी गेंद पर बोल्ड आउट हो गए लेकिन उन्होंने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है जिसमें हिटमैन ने न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ दिया है। रोहित अब T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

विराट कोहली को भी पार कर लिया

विराट कोहली को भी पार कर लिया

इसके अलावा रोहित शर्मा ने अपने पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी पार कर लिया है और अब वे तीसरे स्थान से एक स्थान पर पहुंच चुके हैं। रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ हुए हो रहे इस मुकाबले में केवल 37 रनों की दरकार थी।

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां रोहित शर्मा ने मार्टिन गुप्टिल की रन टैली 3299 रन और विराट कोहली के रन टैली 3296 रनों से खुद को पार कर लिया।

शोएब मलिक के रिकॉर्ड से भी 2 मैच दूर-

शोएब मलिक के रिकॉर्ड से भी 2 मैच दूर-

इसके अलावा रोहित शर्मा की नजरें एक और बड़े रिकॉर्ड पर होंगी क्योंकि वह शोएब मलिक के सबसे ज्यादा T20 इंटरनेशनल मैच खेलने के रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल दो मुकाबले ही दूर खड़े हैं। रोहित ने अभी तक 123 T20 इंटरनेशनल मैचों में 32 की औसत से 3301 रन बनाए हैं। रोहित के इस फॉर्मेट में चार शतक भी है जो कि किसी भी भारतीय द्वारा T20 इंटरनेशनल में बनाए गए सर्वाधिक शतक भी है।

ईशान किशन पूरे मैच पर छाए रहे

ईशान किशन पूरे मैच पर छाए रहे

भारतीय पारी की बात करें तो यहां ईशान किशन पूरे मैच पर छाए रहे जिन्होंने 56 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली। वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन उनको अपनी फॉर्म वापस मिल गई है क्योंकि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ रन बनाने में कामयाब तो रहे थे पर उनका स्ट्राइक रेट बहुत अच्छा नहीं रहा था जबकि अब युवा बल्लेबाज 160 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग चुका है। उन्होंने इस पारी में 10 चौके व तीन छक्के लगाए। रोहित शर्मा और इशान किशन द्वारा बनाई गई बुनियाद पर श्रेयस अय्यर ने बड़ी इमारत खड़ी कर दी। उन्होंने अंतिम क्षणों में 28 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। उन्होंने पांच चौके व दो छक्के लगाए जिसकी बदौलत 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाने में कामयाब रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+