IND Vs SL: कुलदीप और राहुल के प्रदर्शन से कप्तान रोहित खुश, जीत के बाद कही दिल छू लेने वाली बात

India vs Sri Lanka, 2nd ODI: भारतीय टीम ने श्रीलंका को दूसरे वनडे मैच में हरा दिया है। भारत की इस जीत में केएल राहुल और कुलदीप यादव का अहम योगदान रहा है।

India vs Sri Lanka

India vs Sri Lanka, 2nd ODI: श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को भारत ने अपने नाम कर लिया है। भारत ने साल 2023 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किय। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों को जीतकर भारत ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। भारत के लिए गेंद के साथ कुलदीप यादव ने कमाल किया। वहीं बल्ले से केएल राहुल ने धमाल मचाया। टीम के प्रदर्शन से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी बेहद खुश हैं।

जीत के बाद कप्तान के कही दिल की बात

जीत के बाद कप्तान के कही दिल की बात

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस जीत के बाद अपने साथी खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि केएल राहुल नंबर चार-पांच पर आकर दबाव की परिस्थितियों में खेलते हैं। राहुल के टीम में होने से हमारी बल्लेबाजी में एक गहराई आ जाती है। जिससे टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिल जाता है। यह बल्लेबाज़ी का अच्छा प्रदर्शन था। सभी खिलाड़ियों ने अपने रोल को बखूबी निभाया।

 बाएं हाथ के बल्लेबाज की कमी पर ये बोले

बाएं हाथ के बल्लेबाज की कमी पर ये बोले

मौजूदा समय में भारतीय टीम में कोई भी बाएं हाथ का प्रोपर बल्लेबाज नहीं है। मिडल ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की कमी रोहित ने कहा कि बाएं हाथ का बल्लेबाज होना अच्छा होगा, लेकिन मैं इसमें ज्यादा विश्वास नहीं करता। अगर दाएं हाथ का बल्लेबाज भी अपना काम सही तरीके से करें तो यह टीम के लिए अच्छा होगा। केएल राहुल दबाव आने पर वे परिस्थितियों से निपट सकते हैं।

अंतिम वनडे के लिए बदलाव?

अंतिम वनडे के लिए बदलाव?

रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव की बॉलिंग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव ने आज शानदार प्रदर्शन किया। कुलदीप यादव को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से भी नवाजा गया। आखिरी वनडे में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमने अभी तक इसके बारे में नहीं सोचा है, एक बार जब हम वहां पहुंचेंगे तो हम पिच पर नजर डालेंगे। पिच के हिसाब से ही हम खिलाड़ियों का चयन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+