IND vs SL: गौतम गंभीर की टीम इंडिया का कब और कहां खेला जाएगा पहला मैच? यहां देख सकेंगे LIVE
india vs Sri Lanka Match: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत के श्रीलंका दौरे के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम श्रीलंका का दौरा करेगी और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 27 जुलाई को पल्लेकेले में टी20 मैच के साथ शुरू होगी और 7 अगस्त को कोलंबो में समाप्त होगी, जहां तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा।
कब और कहां खेले जाएंगे टी-20I मैच
भारत बनाम श्रीलंका के बीच टी-20I सीरीज का पहला मैच, 26 जुलाई को पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मैच 27 जुलाई को इसी स्थान पर खेला जाएगा, जबकि तीसरा और आखिरी टी-20I मैच 29 जुलाई को पल्लेकेले में खेला जाएगा। सभी टी-20 मैच शाम 7 बजे से खेले जाएंगे।

कब, कहां खेले जाएंगे वनडे मैच
भारत बनाम श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच एक अगस्त को कोलंबो में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच चार अगस्त को और तीसरा मैच सात अगस्त को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के मैच कहां देखें?
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। इसके अलावा फैंस मोबाइल पर इसे सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइम स्ट्रीम देख सकेंगे। इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें- कौन होगा भारतीय टीम का अगला कप्तान? BCCI ने घोषित किये चार दावेदार खिलाड़ियों के नाम
गौतम गंभीर का होगा पहला कार्यभार
दूसरी ओर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने गौतम गंभीर को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच घोषित किया और बाएं हाथ के इस पूर्व क्रिकेटर का बतौर हेड कोच पहला कार्यभार श्रीलंका के खिलाफ सीरीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications