IND Vs SL: श्रीलंकाई बल्लेबाज का छक्का देख हैरान रह गए कोहली, मुंह पर हाथ रख दिया ऐसा रिएक्शन
India vs Sri Lanka, 2nd ODI: मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने श्रीलंका को दूसरे वनडे मैच में सिर्फ 215 रनों पर ऑल आउट कर दिया।

India vs Sri Lanka, 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज दूसरे वनडे मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके। पहले मैच में हार झेलने के बाद श्रीलंका के लिए दूसरे वनडे मैच में जीत दर्ज करना जरूरी है। श्रीलंकाई बल्लेबाज बल्ले से टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। अब गेंदबाजों की कोशिश छोटे टोटल को डिफेंड कर सीरीज में बने रहने की होगी।
— cricket fan (@cricketfanvideo) January 12, 2023

भारत को मिला 216 रनों का लक्ष्य
दूसरे वनडे मैच को जीतने के लिए भारत के सामने 216 रनों का लक्ष्य है। मोहम्मद सिराज-कुलदीप यादव ने टीम के लिए सबसे अधिक तीन-तीन विकेट झटककर श्रीलंका को बेहद कम स्कोर पर रोकने का काम किया। अब कप्तान रोहित शर्मा की कोशिश इस मुकाले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। रोहित शर्मा ने पहले वनडे में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था।

उमरान मलिक को पड़ा छक्का, कोहली हक्का-बक्का
भारतीय टीम के सबसे तेज गेंदबाज उमरान मलिक दमदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनकी तेज रफ्तार वाली गेंदों पर बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना आसान नहीं रहता है। लेकिन अपने तीसरे ओवर में वह काफी महंगे रहे। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर खूब रन बनाए। इस दौरान 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर मेंडिस ने एक बेहतरीन छक्का लगाया। मेंडिस का ये शॉट देखकर कोहली भी हैरान रह गए। उन्होंने ने अपने मुंह पर हाथ रख लिया।

भारतीय बल्लेबाजों से होगी उम्मीदें
भारतीय बल्लेबाजों से अब इस लक्ष्य को पाकर सीरीज में जीत दिलाने की उम्मीद होगी। अगर भारतीय टीम यह मैच जीत लेती है तो वह लगातार तीन वनडे सीरीज में हार से बच जाएगी। उसे पिछले साल के अंत में न्यूजीलैंड ने 1-0 और बांग्लादेश ने 2-1 से हराया था। शुभमन गिल और रोहित शर्मा से एक बार फिर टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी। विराट कोहली ने भी पहले मैच में शतक लगाया था। लिहाजा उन पर भी फैंस की नजरें रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications