IND Vs SL: केएल राहुल ने MS की तरह करना चाहा ये काम, हुए बुरी तरह नाकाम, फैंस बोले- धोनी बनेगा ये?
India vs Sri Lanka, 2nd ODI: भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में केएल राहुल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन केएल ने अब तक फैंस को निराश ही किया है।

India vs Sri Lanka, 2nd ODI: भारतीय टीम के गेंदबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। 102 को स्कोर तक श्रीलंका ने केवल एक ही विकेट गंवाया था। ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका भारत के सामने एक चुनौती पूर्ण लक्ष्य रखने में कामयाब हो जाएगा। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

केएल राहुल ने उड़ाया अपना मजाक
भारतीय टीम को पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की कमी हमेशा खलेगी। धोनी जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी भारतीय टीम में आना लगभग नामुमकिन है। विकेट के पीछे से धोनी ने जिस तरीके से भारतीय टीम को हारे हुए मुकाबलों में जीत दिलाई है, वो काबिले ताऱीफ है। धोनी की तरह केएल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ कुछ ऐसा करना चाहा जिस कारण अब वह मजाक का पात्र बन गए हैं।

राहुल ने करनी चाही धोनी की नकल
श्रीलंकाई पारी के दौरान केएल राहुल ने धोनी की तरह ही एक थ्रो फेंकने की कोशिश की। दरअसल, नुवानीदू फर्नांडो और कुसल मेंडिस श्रीलंका के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी 15वें ओवर में हार्दिक पंड्या की गेंद पर नुवानीदू ने शॉट खेलकर रन लेने की कोशिश की। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने फाइन लेग पर गेंद को पकड़कर विकेटकीपर केएल राहुल को दिया। राहुल विकेट के आगे आकर धोनी की तरह विकेट के पीछे गेंद को मारना चाहा, जिसमें वह बुरी तरह नाकाम रहे।

सोशल मीडिया पर फैंस ने उड़ाया मजाक
केएल राहुल की इस हरकत को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनका मजाक बना रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि हद है यार अब ये धोनी बनेगा? केएल राहुल ने इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ एक बेहद आसान सा कैच छोड़ दिया था। जिसके बाद भारत को उस मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। केएल राहुल की विकेटकीपिंग पर फैंस लगातार सवाल उठाते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications