IND vs SL: 'भारत का शेर वापस आ गया है', बुमराह की गेंदबाजी देख झूम उठे फैंस
India vs Sri Lanka, Super Fours, 4th Match: श्रीलंका के खिलाफ छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुए भारतीय गेंदबाजों की तरफ से शानदार कोशिश देखने को मिल रही है। लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती ओवर में विकेट लेकर एक बार फिर अपनी अहमियत साबित कर दी है। जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ी माने जाते हैं। एशिया कप में वह लगातार गेंद से टीम को विकेट दिलाने का काम कर रहे हैं।
निसांका को भेजा पवेलियन: जसप्रीत बुमराह ने पाथुम निसांका को सबसे पहले आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया। पाथुम निसांका सात गेंद में छह रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। केएल राहुल ने डाइव लगाकर कैच पकड़ा। इसके बाद कुसल मेंडिस 16 गेंद में 15 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह के शिकार बने।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ: अपनी दमदार परफॉर्मेंस से जसप्रीत बुमराह ने फैंस का जोश हाई कर दिया है। सोशल मीडिया पर लगातार जसप्रीत बुमराह को लेकर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी विभाग बेहद मजबूत दिखाई पड़ रही है। जसप्रीत बुमराह को लेकर एक फैन ने लिखा कि भारत का शेर वापस आ गया है। भारत को श्रीलंका के खिलाफ इस मैच को जीतना जरूरी है।
भारत ने बनाए 213 रन: इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। 49.1 ओवर में 213 रन पर भारत की पूरी टीम पवेलियन लौट गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 53 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। अक्षर पटेल के रूप में भारत का आखिरी विकेट गिरा। श्रीलंका के लिए स्पिनर्स ने ये सभी विकेट झटकने का काम किया। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने सबसे अधिक पांच विकेट अपने नाम किया। इसके अलावा चरिथ असालंका को चार विकेट मिले।












Click it and Unblock the Notifications