Ind vs SL: अरे ये क्या...कोहली के सामने विराट की नकल करते नजर आए ईशान किशन, वीडियो वायरल
India vs Sri Lanka, Final: भारतीय टीम ने एशिया कप का खिताब जीतकर आलोचकों को करार जवाब दिया है। पिछले साल भारत की टीम एशिया कप के फाइनल तक का भी सफर तय नहीं कर सकी थी। इस बार भी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय टीम को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। भारत के कई खिलाड़ी इंजरी के बाद एशिया कप में वापसी कर रहे थे। भारत की तरफ से सभी खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देने का काम किया।
आठवीं बार चैंपियन बना भारत: श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल करते ही भारत की टीम आठवीं बार एशिया कप के खिताब को अपने नाम करने में सफल रही। भारत की तरफ से इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने मैच विनिंग परफॉर्मेस दी। सिराज ने छह विकेट लेकर श्रीलंका की टीम की कमर तोड़ने का काम किया। इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी दिया गया।

किशन ने किया कोहली का नकल: जीत के बाद मैदान पर भारतीय खिलाड़ी मैदान पर आपस में बातचीत करते नजर आए। इस दौरान विराट कोहली के सामने ही ईशान किशन ने उनकी नकल की। वह मैदान पर कोहली के अंदाज में चलने की कोशिश की। जिसके बाद विराट कोहली ने उन्हें गाइड करते हुए बताया भी कि वह वास्तव में कैसे चलते हैं। सोशल मीडिया पर ईशान किशन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ऐसा रहा मैच का हाल: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंकाई पारी 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। सिराज ने छह विकेट लिए, जबकि हार्दिक को तीन विकेट मिले। बुमराह ने एक विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट गंवाए 6.1 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications