IND vs SL: श्रीलंका को मिला नया सुपर स्टार, भारत के खिलाफ गेंद से बरपाया कहर, झटके पांच विकेट

India vs Sri Lanka, Super Fours, 4th Match: एशिया कप के सुपरफोर मुकाबले में भारतीय टीम की स्थिति श्रीलंका के खिलाफ अच्छी नहीं है। 47 ओवर के खेल खत्म होने तक भारत ने 9 विकेट खोकर 197 रन बना लिए हैं। इसके बाद बारिश होने की वजह से खेल को रोक दिया गया। अगर बारिश के कारण मैच छोटा होता है तो इससे भारतीय टीम को तगड़ा नुकसान पहुंचेगा।

दुनिथ वेलालागे ने लूटी महफिल: श्रीलंकाई 20 वर्षीय गेंदबाज दुनिथ वेलालागे ने अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है। दुनिथ वेलालागे ने भारत के खिलाफ पांच विकेट लेने का कारनामा किया। अपने 10 ओवर के स्पेल में दुनिथ वेलालागे ने 40 रन देकर पांच विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। दुनिथ वेलालागे के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान भारतीय बैटर संघर्ष करते नजर आए।

india vs sri lanka 1

दिग्गज खिलाड़ियों को भेजा पवेलियन: दुनिथ वेलालागे ने भारत के पांच सबसे प्रमुख खिलाड़ियों का विकेट लिया। अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर उन्होंने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर दिया। शुभमन गिल 25 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो गए। गिल के बाद विराट कोहली भी वेलालागे की गेंद को समझ नहीं सके और कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।

राहुल-रोहित-पंड्या भी बने शिकार: रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपना 51वां अर्धशतक लगाया। लेकिन वह इसके शतक में तब्दील नहीं कर सके। दुनिथ वेलालगे ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। रोहित ने 48 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। केएल राहुल 44 गेंद में 39 रन बनाकर वेलालगे की गेंद पर उन्हें ही कैच थमा बैठे। हार्दिक पांड्या 18 गेंद में पांच रन बनाकर वेलालगे का शिकार बने। उन्होंने अपने स्पेल के अंतिम गेंद पर पंड्या का विकेट डीआरएस के जरिए लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+