Ind vs SL: भारत को ट्रोल करने वाले श्रीलंकाई जर्नलिस्ट पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर लगा दी क्लास

India vs Sri Lanka, Final: भारत और श्रीलंका के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए एशिया कप फाइनल ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर वनडे क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत की इस जीत के बाद देश भर में क्रिकेट फैंस इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। भारत ने सबसे अधिक 8 बार एशिया कप की ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल कर ली है।

श्रीलंकाई जर्नलिस्ट को फैंस ने घेरा: सोशल मीडिया पर श्रीलंकाई जर्नलिस्ट को लेकर फैंस लगातार ट्विट कर रहे हैं। श्रीलंकाई जर्नलिस्ट डेनियल एलेक्जेंडर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कई बार भारतीय टीम पर तंज कंसने का काम किया है। वह भारत को लेकर नेगेटिव कमेंट करते रहे हैं। जिसके बाद अब भारतीय फैंस ने श्रीलंका की शर्मनाक प्रदर्शन के बाद डेनियल एलेक्जेंडर को निशाने पर ले लिया है।

India vs Sri Lanka 1

सोशल मीडिया पर जमकर लगाई क्लास: इस मैच से पहले उन्होंने लिखा था कि क्या लगता है श्रीलंका जीतेगी या टीम 36 पर ऑल आउट होने वाली टीम। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम टेस्ट मैच में एक बार 36 रन पर ऑल आउट हो गई थी। डेनियल एलेक्जेंडर इस घटना को बार-बार भारतीय टीम के प्रदर्शन के साथ जोड़कर टीम का मजाक उड़ाते रहते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने अब डेनियल एलेक्जेंडर को जमकर फटकार लगाई है।

50 रन पर ऑलआउट हुई श्रीलंका: श्रीलंका की टीम एशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ महज 50 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने छह विकेट लेकर इतिहास रचते हुए भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान दिया। श्रीलंका की शर्मनाक हार के बाद से ही फैंस ने डेनियल एलेक्जेंडर के मजेदार मीम्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने शुरू कर दिए। भारत ने 51 रन के लक्ष्य को 6.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए आसानी से हासिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+