IND vs SL: 20 साल के दुनिथ वेलालागे की करिशमाई गेंद पर बोल्ड हुए रोहित-गिल, कोहली से भी हुई बड़ी चूक
India vs Sri Lanka, Super Fours, 4th Match: एशिया कप के सुपरफोर मुकाबले में श्रीलंकाई 20 वर्षीय गेंदबाज दुनिथ वेलालागे ने अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है। दुनिथ वेलालागे ने शुभमन गिल और विराट कोहली का विकेट झटककर श्रीलंका की मैच में जबरदस्त वापसी करा दी। भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
रोहित शर्मा क्लीन बोल्ड: दुनिथ वेलालागे की गेंद पर रोहित शर्मा क्लीन बोल्ड हो गए। अर्धशतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे। लगातार तीसरी बार एशिया कप में अर्धशतक जड़ने के बाद रोहित अपनी पारी को और बढ़ा नहीं बना सके। रोहित शर्मा आउट होने के बाद बेहद मायूस नजर आए। गेंद काफी नीचे रही, जिसे पढ़ने में रोहित शर्मा नाकाम रहे।

गिल को भी किया बोल्ड: रोहित शर्मा से पहले शुभमन गिल 25 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए थे। दुनिथ वेलालागे ने गिल को क्लीन बोल्ड कर श्रीलंका को पूरी तरह से मैच में वापसी करा दी। विराट कोहली 12 गेंद में तीन रन बनाकर आउट हुए। निथ वेलालागे ने दसून शनाका के हाथों कोहली को कैच आउट कराया। भारत ने तीन विकेट बेहद कम समय में गंवा दिया।
गिल-रोहित के बीच 80 रनों की साझेदारी: श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने 80 रन जोड़ने का काम किया। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को एक बार फिर अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन दुनिथ वेलालागे की गेंद पर इसके भारत ने एक के बाद एक तीन विकेट गंवा दिए।
दुनिथ वेलालागे बने हीरो: एशिया कप में 20 साल के वेलालागे के ऊपर सबकी नजरें टिकी थीं। साल 2019 में घरेलू क्रिकेट में महज 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले वेलालागे ने भारत के खिलाफ गेंद से कहर बरपाने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications