पहले T20I में होगी रिकॉर्ड्स की बारिश, धोनी को पीछे छोड़ेंगे ऋषभ पंत

पहले मैच से ठीक पहले कप्तान केएल राहुल चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टीम का कप्तान बनाया गया है।

Rishabh Pant

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार, 9 जून से 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच से ठीक पहले कप्तान केएल राहुल चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टीम का कप्तान बनाया गया है। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि दिल्ली टी20 में कौन-कौन से बड़ें रिकॉर्ड बन सकते हैं।

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे पंत

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे पंत

ऋषभ पंत टी20 इंटरनेशनल में भारत की कप्तानी करने वाले आठवें खिलाड़ी होंगे। इसके साथ ही वह भारत के दूसरे सबसे युवा टी20I कप्तान भी बन जाएंगे। ऋषभ 24 साल और 249 दिन की उम्र में फटाफट क्रिकेट में कप्तानी का डेब्यू करेंगे। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर T20I कप्तान पहला मुकाबला 26 साल और 68 दिन की उम्र में खेला था। हालांकि, इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे युवा कप्तान सुरेश रैना है। रैना ने 23 साल और 197 दिन की उम्र में कप्तानी की भागदौड़ संभाली थी।

Recommended Video

    IND vs SA:South Africa टीम को लगा झटका,IPL में धूम मचाने वाला खिलाड़ी बाहर | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    छक्कों का शतक पूरा करने का मौका

    छक्कों का शतक पूरा करने का मौका

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में ऋषभ पंत अगर 3 छक्के लगाने में सफल रहे, तो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने छक्कों का शतक यानि 100 छक्के पूरे कर लेंगे। पंत ने T20I के 43 मैचों में 29, 24 वनडे मुकाबलों में 24 और 30 टेस्ट मैचों में 44 छक्के जड़े हैं।

    हार्दिक के पास भी बड़ा मौका

    हार्दिक के पास भी बड़ा मौका

    उपकप्तान हार्दिक पांड्या के पास भी इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के लगाने का मौका रहेगा। वह केवल दो छक्के लगाने के साथ ही इस मुकाम को हासिल कर लेंगे। 11 टेस्ट मैचों में हार्दिक ने 12 छक्के, 63 वनडे मैचों में 54 और 54 टी20I में 32 सिक्स लगाए हैं। इसके अलावा अगर वह 5 चौके लगाने सपल रहे, तो तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 200 चौके पूरे कर लेंगे।

    रबाडा के पास स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका

    रबाडा के पास स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका

    साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज और अनुभवी खिलाड़ी कगिसो रबाडा दिल्ली मैच में अगर एक विकेट ले लेते हैं, तो इंटरनेशनल टी20 में अपने 50 विकेट पूरे कर लेंगे। साउथ अफ्रीका के लिए 50 T20I विकेट लेने वाले वह चौथे गेंदबाज होंगे। उनसे पहले डेल स्टेन (64 विकेट), इमरान ताहिर (61 विकेच) और तबरेज शम्सी (57 विकेट) का नाम आता है।

    बस एक जीत की तलाश

    बस एक जीत की तलाश

    मौजूदा समय में टीम इंडिया लगातार 12 टी20 इंटरनेशनल मैच जीत चुकी है। दिल्ली टी20 भी भारत जीतने में सफल रहता है, तो लगातार 13 टी20I जीतने वाला पहला देश बन जाएगा। फिलहाल भारत अफगानिस्तान और रोमानिया के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर है। अफगानिस्तान और रोमानिया दोनों टीमों ने 12-12 मैच जीते हैं। इसके साथ ही भारत अगर ये मैच जीत जाता है, तो घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया की ये 41वीं जीत होगी। न्यूजीलैंड ने भी अपने घर में 41 मुकाबले जीते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+