'मेरी बहन ने मुझे बहुत मारा, फिर छूटी ये बुरी आदत', किंग कोहली ने शेयर किया पुराना किस्सा

India vs South Africa Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट में बेस्ट देना चाहेंगे। वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत विराट कोहली के लिए शानदार रहा। विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में सबसे अधिक रन बनाने का काम किया था। विराट कोहली ने फाइनल में 54 रन की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने इस वर्ल्ड कप को 765 रन के साथ खत्म किया। इस दौरान विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे अधिक शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

कोहली के बल्ले से रनों की उम्मीद: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली भारतीय टीम के लिए बेहद अहम साबित होने वाले हैं। साउथ अफ्रीका में भारतीय टीम अब तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। अगर भारत को इस साल इतिहास रचना है तो विराट कोहली का रन बनाना बेहद जरूरी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से टीम को बड़े रानों की उम्मीद होगी।

India vs South Africa 1

बहन को लेकर कही यह बात: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली ने एक पुराना किस्सा शेयर किया है। अपनी बहन भावना कोहली ढींगरा को लेकर विराट कोहली ने कुछ बातों का जिक्र किया। विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में अपनी बड़ी बहन के बारे में बताया कि उनकी बड़ी बहन को वह तू कह कर बुलाते थे और यह आदत लंबे समय तक थी, जिसे उनकी बहन ने सुधारा था।

बहन ने सुधारी आदत: विराट कोहली द्वारा तू कह कर पुकारे जाने से उनकी बहन नाराज थी। उन्होंने बताया कि मेरी बहन ने मुझे बहुत मारा है, मैं ना तू करके बात करता था। ऐसे ही मेरे को आदत थी, तू करके बात करने की। पता नहीं एक दिन दीदी को पता नहीं क्या हुआ, उन्हें गुस्सा चढ़ गया तब ऐसा मारा मुझे कि तू निकलना ही बंद हो गया। अब आप निकलता है आप कैसे हो आप क्या कर रहे हो, मैं अब ऐसे बात करता हूं।

विराट कोहली ने एक और किस्सा साझा करते हुए कहा कि जब वह शादी वगैरह में जाते थे तो देखते थे कि लोग नोट उड़ा उड़ा के नाच रहे हैं। यह देखकर उन्हें बड़ा मजा आता था। एक बार घर पर कोई आया हुआ था और उन्होंने 50 रुपय़े दिए। मैं उस नोट के टुकड़े कर के सीढ़ियों से नीचे जाकर उसे उड़ा कर नोट के नीचे नाचने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+