कोहली ने शतक से BCCI को दिया करारा जवाब, गेंदबाजों की निकली चीखें, क्रिकेट इतिहास में पहली बार अनोखा रिकॉर्ड
India vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची एकदिवसीय मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ मिलकर विराट कोहली ने गदर काटने का काम किया है। सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 74 रनों की पारी के बाद आज वहीं से शुरू करते हुए कोहली ने तबाही मचा डाली। वह अपना 52वां वनडे शतक जड़ इतिहास रचने में सफल रहे।
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का धुआं निकालते हुए कोहली ने ताबड़तोड़ अंदाज में अपना 76वां वनडे अर्धशतक पूरा किया और इसी पारी को आगे बढाते चले गए। उन्होंने रोहित शर्मा से तेज बैटिंग की।

विराट कोहली ने ऐसा कारनामा कर दिया है, जो पहले कभी नहीं हुआ। इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार किसी भी प्रारूप में 52 शतक का रिकॉर्ड बना है, सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में 51 शतक जड़े थे। कोहली वनडे में 51 शतक जड़ चुके थे और आज 52वां सैकड़ा जमा दिया। कोहली को रांची में खेलना काफी पसंद है, वहां उन्होंने अपना तीसरा शतक जमाया। इस मैदान पर उन्होंने महज 5 पारियों में ही इतिहास रच दिया। कोहली ने विशाखापट्टनम और पुणे में भी 3-3 शतकीय पारियां खेली हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 7000वां शतक लगा है, जो कोहली के बल्ले से आया। इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के बल्ले से यह 83वां शतक आया है। उनके शतक पर साथी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में खड़े हो गए और तालियाँ बजाकर अभिवादन किया, कोहली ने हाथ जोड़कर ऊपर देखते हुए भगवान को धन्यवाद कहा।
शतकीय पारी खेलने के बाद कोहली आउट होकर पवेलियन लौट गए। 120 गेंदों में 135 रनों की पारी के दौरान 11 चौके और 7 धांसू छक्के उनके बल्ले से आए। कोहली ने रोहित शर्मा के साथ शतकीय भागदारी भी की। रोहित ने भी फिफ्टी जमाई।
कप्तान केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 60 रनों की पारी खेली, उनके अलावा रवीन्द्र जडेजा के बल्ले से भी 32 रनों की पारी आई। 50 ओवर खेलकर भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 349 रनों का स्कोर खड़ा किया।












Click it and Unblock the Notifications