विदेशी धरती पर दाए हाथ के बल्लेबाजों में कोहली नंबर 1, केवल ये बाए हाथ का खिलाड़ी है अभी आगे

नई दिल्लीः विराट कोहली ने गुरुवार को सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शतकों के सूखे से जूझ रहे कोहली एक बार फिर से पचास रनों के पास पहुंचे लेकिन तीन अंकों की पारी उनसे फिर दूर रही। कोहली ने विदेशी धरती पर वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली सचिन से केवल 11 रन दूर थे और जब उन्होंने 51 रनों की पारी खेली तो यह रिकॉर्ड काफी पीछे छूट चुका था।

India vs South Africa: Virat Kohli breaks Sachin Tendulkar record in ODI cricket

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली इस पारी ने भारत को ऊपरी क्रम पर तब मदद की जब शिखर धवन ने भी बढ़िया अर्धशतक लगा दिया था। इन दो बल्लेबाजों के अलावा केएल राहुल ही निचले क्रम पर तेज फिफ्टी लगा पाए जिसके दम पर भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन बनाए लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पहले ही 50 ओवर में 296 रन बनाए जिसके चलते टीम इंडिया को पहले वनडे में भी 31 रनों की हार मिली।

यह भी पढ़ें- बिना लिस्ट A मैच खेले भारत के ODI कप्तान बने केएल राहुल, केवल दो भारतीय ही कर पाए ऐसा

विराट का शतक ना निकलना एक बड़ी समस्या बन चुका है। वे तीनों फॉर्मेट से कप्तानी गंवा चुके हैं। अब एक बल्लेबाज के तौर पर फोकस करने का समय है क्योंकि जब तक कोहली के बल्ले से पहले जैसे शतक नहीं निकलेंगे तब तक भारत के लिए लगातार मैच जीतना बहुत मुश्किल होता रहेगा। भारत की दिक्कत यह है कि वह समय रहते कोहली का विकल्प भी तलाश नहीं पाया है जो टीम को वैसी निरंतरता दे सके जो विराट ने कुछ साल पहले दी थी।

फिलहाल कोहली विदेशी धरती पर वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इससे पहले सचिन ने 147 मैचों में 5065 रन बनाए थे। कोहली ने केवल 108 मैचों में ऐसा करके दिखा दिया। सचिन के बाद इस लिस्ट में धोनी, द्रविड़ और गांगुली जैसे दिग्गजों का नाम आता है।

अब कोहली की नजरें कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ने पर होंगी जिन्होंने वनडे क्रिकेट में विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है। संगकारा ने 149 मैचों में 5518 रन बनाए हैं। इसके अलावा रिकी पोंटिंग ने 132 मैचों में 5090 रन बनाए हैं। कोहली अब टॉप तीन में शामिल हो चुके हैं।

कोहली के पास घर से दूर एकदिवसीय मैचों में 20 शतक हैं, जो सचिन तेंदुलकर से 8 अधिक हैं। रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा के 10-10 हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के नाम घर से बाहर 11 शतक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+