IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल में बारिश के बाद हुआ टॉस, क्या ओवर्स में हुई कटौती?
IND vs SA Toss: महिला वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मैच तय समय पर शुरू नहीं हो पाया। जिसका डर था, वही देखने को मिला। मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने खलल डालने का काम किया। इससे टॉस का समय बदलना पड़ा, उसके बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ।
टॉस का समय दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तय किया गया था लेकिन बारिश के कारण समय 3 बजे कर दिया गया। उसके बावजूद बारिश का खलल लगातार जारी रहा और कवर्स से मैदान को ढककर रखा गया। इससे एक बार फिर से टॉस का समय निकल गया और दोनों टीमें ड्रेसिंग रूम के अंदर ही रहीं।

अंपायर ग्राउंड स्टाफ से बात करने के लिए मैदान के बीचों-बीच पहुंचे थे ताकि स्थिति का पता लगाया जा सके। लेकिन जब तीनों अंपायर अपने छाते लेकर बाहर आये, तो यह कभी भी अच्छा संकेत नहीं था। इससे समझ आया कि जोरदार बारिश है और टॉस का समय एक बार फिर से जाने वाला है।
काफी देर तक इन्तजार करने के बाद अंततः एक अच्छी खबर सामने आई और टॉस का समय फिर से निर्धारित किया गया, 4:32 बजे तोस्सका समय निर्धरित हुआ। 5 बजे पहली गेंद का समय रखा गया और ओवर्स की कोई कटौती नहीं हुई। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications