इन 3 अफ्रीकी खिलाड़ियों से भारत को रहना होगा सावधान, IPL 2022 में मचाया था धमाल

भारत को अगर अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन करना है, तो साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा। चलिए आपको उन 3 अफ्रीकी खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो टीम इंडिया (Team India) के लिए परेशानी खड़ी कर स

Team India

स्पोर्ट्स डेस्क: गुरुवार, 9 जून से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। अफ्रीकी टीम के कई खिलाड़ी आईपीएल 2022 खेलकर आ रहे हैं और बहुत ही शानदार फॉर्म में भी है। वहीं, केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम युवा खिलाड़ियों से सजी हुई है। ऐसे में भारत को अगर अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन करना है, तो साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा। चलिए आपको उन 3 अफ्रीकी खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो टीम इंडिया (Team India) के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

डेविड मिलर (David Miller)

डेविड मिलर (David Miller)

लिस्ट में पहला नाम साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी डेविड मिलर का आता है। आईपीएल 2022 के पूरे टूर्नामेंट में किलर-मिलर के बल्ले का धमाका देखने को मिला। 16 मैचों में टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी ने 68.71 की औसत और 142.73 के स्ट्राइक रेट से कुल 481 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक देखने को मिले। टूर्नामेंट में वह गुजरात के लिए बेहतरीन मैच फिनिशर बनकर सामने आए। फाइनल में भी मिलर 19 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। क्वालिफायर-1 में भी उन्होंने राजस्थान के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए केवल 38 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए थे। मिलर की ये फॉर्म टीम इंडिया के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada)

कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada)

लिस्ट में दूसरा नाम अफ्रीकी पेसर कगिसो रबाडा का आता है। रबाडा को भारतीय परिस्थितियों में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है और मौजूदा समय में उनकी फॉर्म भारतीय टीम के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। आईपीएल 2022 में रबाडा ने पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए 13 मैचों में 23 विकेट चटकाए थे। हालांकि, भारत के खिलाफ खेले 4 टी20 मुकाबलों में उन्होंने केवल 4 ही विकेट लिए हैं। सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां कगिसो ने 8 मैचों में 11 शिकार किए हैं। कगिसो रबाडा की आग उगलती गेंदों से बचना वाकई में राहुल एंड कंपनी के लिए बड़ी चुनौती होने वाली है।

क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock)

क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock)

IPL-15 में डी कॉक का बल्ला भी जमकर बोला था। 15 मैचों में लखनऊ की ओर से खेलते हुए अनुभवी विकेटकीपर ने 36.29 की औसत से कुल 508 रन बनाए थे। भारत के खिलाफ वह केवल 3 टी20 मैचों में 68.50 की औसत के साथ कुल 137 रन बना चुके हैं। इस दौरान 3 पारियों में उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं। डी कॉक साल 2013 से आईपीएल खेल रहे हैं और उनके पास भारतीय परिस्थितियों में खेलने का भी अनुभव है, जो इस सीरीज में बहुत काम आएगा। आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए भी क्विंटन डी कॉक के लिए ये सीरीज काफी अहम होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+