IND vs SA: भारत के लिये क्यों जरूरी है साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली T20 सीरीज, सुरेश रैना ने किया खुलासा

नई दिल्ली। हाल ही में समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के बाद फैन्स को भारतीय क्रिकेट टीम के अंतर्राष्ट्रीय रोमांच को देखने का मौका मिलने वाला है, जहां पर भारतीय टीम विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करती हुई नजर आ सकती है। भारतीय टीम को 9 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी करनी है, जहां पर केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास लगातार सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने का विश्वरिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाना है।

Suresh Raina

Recommended Video

    Afganistan टीम India से आगे World Cup League में No 3, Bangladesh No 1 | वनइंडिया हिंदी #Cricket

    इस मैच से पहले भारतीय टीम ने लगातार 12 टी20 मैचों में जीत हासिल कर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी जरूर कर ली है लेकिन इस मैच में जीत के साथ ही वो एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिये टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है और उनकी जगह आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है।

    और पढ़ें: जल्द ही एक साल में दो बार खेला जायेगा IPL का टूर्नामेंट, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह

    इन प्लेयर्स रहेगी सभी की निगाह

    इन प्लेयर्स रहेगी सभी की निगाह

    भारतीय टीम के लिये इस सीरीज को अक्टूबर में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप की तैयारी के लिहाज से देखा जा रहा है, जहां पर राहुल द्रविड़ के कोचिंग वाली टीम और चयनकर्ता उन खिलाड़ियों पर खास नजर रखेंगे जो उसके खिताबी सूखे को खत्म करने में अहम साबित हो सकते हैं। इस सीरीज के लिये जिन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा नजर रहने वाली है उसमें तेज गेंदबाज उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह का नाम है। इन गेंदबाजों ने आईपीएल के 15वें सीजन में अपनी गेंदबाजी से दुनिया भर के दिग्गजों को प्रभावित किया है। जहां पर पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए अर्शदीप सिंह ने डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की तो वहीं पर उमरान मलिक ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिये लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा गति की गेंदबाजी कर एक बार 5 विकेट हॉल और 4 विकेट हॉल अपने नाम किया।

    रैना ने बताया क्यों जरूरी है भारत के लिये यह टी20 सीरीज

    रैना ने बताया क्यों जरूरी है भारत के लिये यह टी20 सीरीज

    इस बीच भारतीय टीम के पूर्व मध्यक्रम बल्लेबाज सुरेश रैना ने सीरीज के पहले मैच से पूर्व भारतीय टीम के लिये इस श्रृंखला के मायने समझाये हैं। सुरेश रैना का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप के लिहाज से यह काफी अहम होने वाला है।

    स्टार स्पोर्टस से बात करते हुए रैना ने कहा, " यह हमारी टीम के लिये काफी जरूरी होने वाला है क्योंकि जिन खिलाड़ियों ने इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है वो या तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार खेलते नजर आयेंगे या फिर वापसी करते नजर आयेंगे। ऐसे में यह देखना शानदार होगा कि वो यहां पर कैसा प्रदर्शन करता है क्योंकि यहां पर आपकी मानसिकता भारतीय टीम के लिये आगे की राह तय करेगा।'

    सीरीज में इन बातों पर रहेगी खास नजर

    सीरीज में इन बातों पर रहेगी खास नजर

    रैना ने आगे बात करते हुए कहा कि वह तेज गेंदबाज उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को डेब्यू करते हुए देखना चाहते हैं और साथ ही यह भी देखने लायक होगा कि कप्तान केएल राहुल अपने खिलाड़ियों का सीरीज में किस तरह से इस्तेमाल करते हैं। इससे उनकी कप्तानी की काबिलियत भी सामने आ जायेगी जो कि रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में टीम के ओपनर की भूमिका भी अदा करेंगे।

    उन्होंने कहा,'जब मैच खेले जायेंगे तो काफी गर्मी होने वाली है क्योंकि यह सभी मैच जून के महीने में खेले जा रहे हैं। इस सीरीज में बहुत सारी चीजें हैं जो कि देखने लायक होंगी। उमरान मलिक का फी प्रतिभाशाली हैं और अर्शदीप शानदार बॉलिंग करते हैं ऐसे में दोनों का डेब्यू देखना मजेदार होगा तो वहीं पर केएल राहुल को बतौर कप्तान देखना भी अच्छा अनुभव रहेगा। उन्होंने काफी प्रभावित किया है लेकिन क्या वो भारतीय टीम के लिये भी दोहरा पाते हैं वो देखने लायक होगा। मुझे लगता है कि वो बेहतरीन खेल दिखाने वाले हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+