IND vs SA 3rd ODI: भारत ने लिया बॉलिंग का फैसला, चार बदलावों के साथ उतरी टीम इंडिया

नई दिल्ली, 23 जनवरी: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड में खेला जा रहा है जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले ही सीरीज को गंवा चुका भारत यहां पर चार बदलावों के साथ उतरा है। सूर्यकुमार यादव, जयंत यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और दीपक चाहर को जगह दी गई है। इसके बजाए अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वेंकटेश अय्यर और भुवनेश्वर कुमार को बाहर किया गया है।

India vs South Africa 3rd ODI: India won toss and makes 4 changes in playing eleven

अश्विन और भुवनेश्वर कुमार इस पूरी सीरीज के दौरान सुपर फ्लॉप साबित हुए थे। सूर्यकुमार यादव को सीरीज के दौरान पहली बार मौका मिला है। प्रसिद्ध कृष्णा अपनी तेजी के लिए पहले ही प्लेइंग इलेवन में जगह पाने के हकदार थे क्योंकि साउथ अफ्रीका के पिचें इस तरह की गेंदबाजी को सपोर्ट करती हैं। भुवनेश्वर के स्थान पर दीपक चाहर उनके जैसे ही बॉलर हैं। शार्दुल ठाकुर बल्लेबाज से बहुत शानदार प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन गेंदबाजी के मोर्चे पर वह भी प्लॉप साबित हुए। वेंकटेश अय्यर ने भी ऑलराउंड मोर्चे में किसी स्तर पर प्रभावित नहीं किया था।

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने केवल एक ही बदलाव किया है। शाम्सी की जगह पर ड्वेन प्रिटोरियस आए हैं। इस प्रकार प्रोटियाज टीम केवल एक ही स्पिनर के साथ खेलेगी।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, जयंत यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): जेनमैन मालन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, रस्सी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, ड्वेन प्रिटोरियस, लुंगी एनगिडी, सिसांडा मगला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+