IND vs SA: सूर्यकुमार यादव ने मचाया गदर, गेंदबाजों की उधेड़ी बखिया, भारत ने बनाए 237 रन

सूर्यकुमार यादव ने अपने फॉर्म को जारी रखा। पहले मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद उन्होंने दूसरे मुकाबले में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 237 रन बनाए। केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव और दिनेश कार्तिक ने अपने बल्ले से धमाल मचाने का कारनामा किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े और टीम को एक ठोस शुरुआत दिलाई।

India vs South Africa

सूर्यकुमार यादव ने 18 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

Recommended Video

    IND vs SA: Rohit Sharma ने बनाया कप्तानी का बड़ा रिकॉर्ड, India की शानदार जीत | वनइंडिया हिंदी

    सूर्यकुमार यादव ने अपने फॉर्म को जारी रखा। पहले मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद उन्होंने दूसरे मुकाबले में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले युवराज सिंह और केएल राहुल भारत के लिए इससे तेज गति से अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं। युवराज सिंह ने 12 तो वहीं केएल ने 18 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर के 1,000 रन पूरे कर लिए हैं।

    केएल राहुल का भी चला बल्ला

    पहले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले केएल राहुल ने अपने फॉर्म को बरकरार रखा है। उन्होंने दूसरे टी-20 मुकाबले में 200 के अधिक स्ट्राइक रेट के साथ 28 गेंदों में 57 रन बनाया। केएल राहुल को 57 के स्कोर पर केशव महराज ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। केएल राहुल के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने भी टीम के लिए 37 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। इन दोनों ही बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की।

    दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आर अश्विन, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह।

    दक्षिण अफ्रीका: टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रीली रॉसू, एडन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पारनेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया, लुंगी एनगिडि।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+