विकेट पर विकेट! अर्शदीप और दीपक की आग उगलती खौफनाक गेंदबाजी के आगे बेबस अफ्रीकी बल्लेबाज
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को क्रीज पर सेट होने का मौका नहीं दिया।
नई दिल्ली, 28 सितंबर। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को क्रीज पर सेट होने का मौका नहीं दिया। पावरप्ले में ही साउथ अफ्रीका ने अपनी आधी टीम का विकेट गंवा चुकी थी। लंबे समय बाद भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवर में किसी टीम के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन किया है।

महज 9 रन पर गिर गए पांच विकेट
साउथ अफ्रीका की टीम महज 9 रन के स्कोर पर टॉप पांच बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट झटकने का काम किया। जबकि दीपक चाहर के नाम दो विकेट रहे। दोनों ही गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाए थे। दीपक चाहर टीम में थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था।
सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर तारीफ
दक्षिण अफ्रीकी पारी के दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने दूसरी, पांचवीं और छठी गेंद पर विकेट लिया। इस दमदार गेंदबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को भारत में सीरीज हराने में आज तक टीम इंडिया सफल नहीं रही है। लेकिन तीन मैचों की इस सीरीज में जिस तरीके से टीम की शुरुआत हुई है, ऐसे में इस बार यह कारनामा देखने को मिल सकता है।
जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी।












Click it and Unblock the Notifications