IND vs PAK: कहां देख सकेंगे भारत-पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग? इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
India vs Pakistan Women's T20 World Cup 2024 Live Streaming: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी 20 महिला विश्व कप में पाकिस्तान का सामना करने के लिए तैयार है। इन दोनों देशों के बीच एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। रविवार, 6 अक्टूबर को दोनों टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार है। पहले मैच में भारत को न्यूजीलैंड से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।
भारत के लिए जीत जरूरी
इस हार ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए दबाव को काफी बढ़ा दिया है। पाकिस्तान ने पहले ही श्रीलंका पर 31 रनों की जीत के साथ टूर्नामेंट में दमदार आगाज किया है। भारत-पाकिस्तान मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। भारत के शुरुआती मैच में 58 रन की हार के बाद टीम का प्रदर्शन खासकर बल्लेबाजी लाइनअप सवालों के घेरे में आ गई है।

जीत की पटरी पर लौटने की होगी कोशिश
पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मैच को सिर्फ़ जीतकर भारत टूर्नामेंट में अपनी लय हासिल करने के लिए बेताब होगी। इस मैच का महत्व दोनों टीमों के लिए काफी ज्यादा है। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, और टॉस दोपहर 3 बजे होगा। दुनिया भर के प्रशंसक अपने घरों में आराम से इस मुकाबले का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
यहां देख सकते हैं लाइव मैच
फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, जिसमें हिंदी और अन्य भाषाओं में कमेंट्री उपलब्ध होगी। इसके अलावा जो फैंस स्ट्रीमिंग देखना पसंद करते हैं, उनके लिए मैच डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी उपलब्ध होगा, वह मोबाइल के जरिए आसानी से मुकाबले को लाइव देख सकते हैं।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
भारतीय टीम में कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। फातिमा सना की अगुआई में उनकी पाकिस्तानी समकक्षों में भी आलिया रियाज, डायना बेग और निदा डार जैसी खिलाड़ियों की एक मजबूत लाइनअप है जो अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications