IND vs PAK: भारत-पाक मैच से पहले पता चल गया विजेता टीम का नाम! हैरान कर देगी वसीम अकरम की भविष्यवाणी
IND vs PAK Match: भारत और पाकिस्तान अपनी प्रसिद्ध प्रतिद्वंद्विता को फिर से दोहराने के लिए तैयार हैं। इस बार एक अपरिचित पिच ने दोनों को एक अलग मुश्किल में डाल दिया है। न्यूयॉर्क का नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम, जो यूएसए के तीन स्थानों में से एक है, रविवार 9 जून को एशियाई दिग्गजों के बीच टी20 विश्व कप 2024 के बहुप्रतीक्षित ग्रुप ए के मुक़ाबले की मेज़बानी करेगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम ने अपनी भविष्यवाणी से हैरान कर दिया है।
मैच में भारत को बताया 60 फीसदी विजेता
अकरम ने स्टार स्पोर्ट्स पर भारत-पाक मैच को लेकर भविष्यवाणी की है। गेंदबाज ने कहा कि, 'देखिए इसमें कोई शक नहीं कि भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। मैं भारत को 60 फीसदी के साथ विजेता करार देता हूं, लेकिन पाकिस्तान की टीम के पास भी जीत के मौके हैं।'

पाकिस्तान को लेकर क्या बोले अकरम?
पाक दिग्गज ने कहा कि, 'यह मैच 60 फीसदी भारत की ओर और 40 फीसदी पाकिस्तान की ओर है।' इसके अलावा उन्होंने आगे कहा, 'देखिए पाकिस्तान के लिए अभी बहुत कुछ बाकी है। उनके पास अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। भारत को हराने का मद्दा उनके अंदर है। हां, पहले मैच में पाकिस्तान ने खराब खेल खेला है, लेकिन यहां उनके पास वापसी करने का मौका है। पूरे आत्मविश्वास के साथ यह टीम खेलेगी तो मुझे भरोसा है कि भारत के खिलाफ टीम कमाल कर सकती। मैं बस यही कहूंगा कि खिलाड़ियों के अपना 100 फीसदी देना है।'
ये भी पढ़ें- IND vs PAK, Head to Head: आज भारत बनाम पाकिस्तान का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत-पाक मैच कहां देखें?
भारत में मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच पुरुष टी20 विश्व कप 2024 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी? मैच को डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications