Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत बनाम पाकिस्तान
India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी इवेंट्स में मुकाबले का इन्तजार बेसब्री से रहता ही है। फैन्स के अलावा खिलाड़ी भी इस मैच में खेलने के लिए उत्साहित होते हैं। पिछली बार भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के बीच मुकाबला वनडे वर्ल्ड कप में हुआ था। वहां भारत ने जीत दर्ज की थी। न्यूयॉर्क में बारिश के कारण देरी से हुए टॉस को जीतकर बाबर आज़म ने फील्डिंग का फैसला लिया।
न्यूयॉर्क की पिच का बर्ताव काफी चर्चा का विषय रहा है। बल्लेबाजों के लिए यहाँ खेलना काफी मुश्किल वाला कार्य रहा है। ड्रॉप इन पिचों को लाकर इवेंट आयोजित कराने का फैसल सही नहीं रहा है। इसके लिए आईसीसी को आलोचना का सामना भी करना पड़ा है।

बारिश के कारण देरी के बाद मुकाबला शुरू हुआ लेकिन भारत के 8 रनों के बाद फिर से बारिश आई और मुकाबला रुक गया। बारिश के बाद एक बार फिर से गेम शुरू होते ही विराट कोहली का विकेट भारत ने गंवा दिया। वह 4 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में रोहित शर्मा 12 रन बनाकर चले गए। अक्षर पटेल और ऋषभ पन्त ने स्कोर 50 के पार पहुँचाया लेकिन अक्षर भी 20 रन बनाकर चलते बने।
पन्त तेजी से खेल रहे थे लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरने लगे। सूर्यकुमार 7, शिवम दुबे 3 और जडेजा 0 पर आउट हो गए। पन्त अच्छी बैटिंग करते हुए खराब शॉट खेल चले गए। वह 31 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 7 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए और मिडिल ऑर्डर बिखर गया। पांड्या 7 रन बनाकर आउट हो गए और अगली ही गेंद पर बुमराह आउट होकर चलते बने। भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन बनाकर आउट हो गई, पहली बार टी20 में भारत को पाकिस्तान ने ऑल आउट कर दिया। नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 3-3 विकेट झटके, आमिर को 2 विकेट मिले।
जवाब में खेलते हुए पाकिस्तान ने धीमी शुरुआत की। बाबर आज़म 13 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद उस्मान और फखर जमान भी 13-13 रन बनाकर आउट हो गए। इमाद वसीम ने 15 रन बनाए। रिजवान एक छोर पर खड़े थे और बुमराह ने उनको बोल्ड कर गेम बदल दिया।
इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी चेज का दबाव झेलने में नाकाम रहे। अंतिम ओवर में पाकिस्तान को जीतने के लिए 18 रन की दरकार थी और वे 6 रनों से मुकाबला हार गए। बुमराह ने भारत के लिए 3 विकेट झटके, उनको प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। हार्दिक पांड्या को 2 विकेट मिले।
पाकिस्तान प्लेइंग 11
मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर
भारत प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह












Click it and Unblock the Notifications