IND vs PAK: नॉट-आउट देने पर चीटिंग-चीटिंग चिल्लाने लगे फैंस, रोहित शर्मा भी अंपायर से उलझे
एशिया कप के सुपरफोर मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ श्रीलंका के बाद सुपरफोर में जीत दर्ज करने वाली दूसरी टीम बन गई है।
नई दिल्ली, 4 सितंबर। एशिया कप के सुपरफोर मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ श्रीलंका के बाद सुपरफोर में जीत दर्ज करने वाली दूसरी टीम बन गई है। श्रीलंका और पाकिस्तान ने फाइनल की तरफ एक कदम बढ़ा दिया है। भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन इस मुकाबले में निराशाजनक रही। पिछले मैच के हीरो हार्दिक पंड्या इस मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से फेल नजर आए।

मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा
18वें ओवर में रोहित शर्मा और अंपायर के बीच मैदान पर बहस देखने को मिली। रवि विश्नोई के ओवर में आसिफ अली को लेकर कैच आउट की अपील की। रोहित शर्मा ने रिव्यू लिया और थर्ड अंपायर ने बड़ी स्क्रीन में लंबे समय तक इसकी जांच-पड़ताल करते रहे। हालांकि, अल्ट्रा एच में बल्ले के पास गेंद जाने के बाद हरकत होती नजर आई। लेकिन थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज को नॉट आउट करार दे दिया।

अंपायर से रोहित शर्मा की हुई बहस
इस घटना के बाद रोहित शर्मा और मेदानी अंपायर के बीच बहस देखने को मिली। रोहित शर्मा और ऋषभ पंत लगातार अंपायर से सवाल करते नजर आए। रोहित शर्मा इस दौरान बेहद परेशान नजर आए। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैंस भी चीटिंग-चीटिंग कहकर पुकारने लगे। फैंस का भी मानना था कि गेंद और बल्ले में संपर्क हुआ था, लेकिन अंपायर ने इसे नाकार दिया।

अर्शदीप से हुई बड़ी गलती
इसी ओवर की अगली गेंद पर आसिफ अली ने एक जोरदार शॉट लगाया। गेंद हवा में लंबे समय तक रहने के बाद अर्शदीप के पास गिरी, लेकिन वह इसे पकड़ने में कामयाब नहीं हुए। अर्शदीप ने एक आसान कैच को छोड़ दिया और भारत एक तरीके से यही मुकाबला गंवा बैठा। अर्शदीप की इस हरकत से रोहित शर्मा काफी गुस्से में नजर आए। केच छोड़ने के बाद अर्शदीप का चेहरा भी उतरा हुआ नजर आया।












Click it and Unblock the Notifications