दशकों तक इस हार को याद रखेगा पाकिस्तान, दिलचस्प हैं ये आंकड़े और रिकॉर्ड

India Vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में ना सिर्फ जीत दर्ज की बल्कि अपनी धाक जमाई है। मैच में पहली ही गेंद से भारत की टीम अलग ही सोच के साथ नजर आई।

पहले रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पाकिस्तान की पेस बैटरी की क्लास ली और उसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने पूरी पाकिस्तानी गेंदबाजी की बखिया उधेड़कर रख दी। पूरी पाकिस्तान की टीम भारतीय बल्लेबाजों के सामने पस्त नजर आई।

team india

भारतीय बल्लेबाजों ने 356 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने नंबर-1 वनडे टीम पाकिस्तान की ऐसी क्लास लगाई की पूरी पाकिस्तान की टीम भारत के सामने नतमस्तक नजर आई।

दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बाबर आजम की तो 10 रन के स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने विकेट उड़ा दिया। बाबर को हिलने तक का समय नहीं मिला और हार्दिक की गेंद बाबर के विकेट को उड़ा ले गई। महज 10 रन के स्कोर पर बाबर आजम आउट होकर पवेलियन लौट गए और इसके साथ ही पाकिस्तान को रही-सही उम्मीद भी पवेलियन लौट गई।

पाकिस्तान के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। पूरी टीम सिर्फ 128 रन ही बना सकी और मैच में भारत ने 228 रनों से जीत दर्ज करके अंक तालिका में पहले पायदान पर अपनी जगह पक्की कर ली।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड भी बने। एक तरफ जहां विराट कोहली वनडे में 47 शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के 49 शतक से महज 2 शतक दूर हैं तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे में सबसे बड़े अंतर से यह जीत है। आइए डालते हैं एक नजर उन रिकॉर्ड पर जो भारत-पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बने

पाक के खिलाफ वनडे में सबसे बड़े अंतर से जीत
228 रन से जीत, कोलंबो, 11 सितंबर 2023
140 रन से जीत, मीरपुर, 2008
124 रन से जीत, बर्मिंघम, 2017

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे बेस्ट भारतीय स्पिन फिगर
5/21 - अरशद अयूब, ढाका, 1988
5/50 - सचिन तेंदुलकर, कोची, 2005
5/25 - कुलदीप यादव, कोलंबो, 2023
4/12 - अनिल कुंबले, टोरंटो, 1996

वनडे में पाक का भारत के खिलाफ न्यूनतम स्कोर
87 रन, शारजाह, 1985
116 रन, टोरंटो, 1997
128 कोलंबो, 2023
134, शारजाह, 1984

एशिया कप में सबसे बड़े अंतर से जीत
256 रन से भारत ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ कराची में 2008 में जीत दर्ज की
238 रनों से पाकिस्तान ने नेपाल के खिलाफ मुल्तान में 2023 में जीत दर्ज की
233 रनों से पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में 2000 में जीत दर्ज की
228 रनों से भारत ने पाकिस्तान को कोलंबो में 2023 में हराया

वनडे में पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार
श्रीलंका के खिलाफ 2009 में 234 रन से हार
भारत के खिलाफ 228 रन से 2023 में हार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रन से 2002 में हार
इंग्लैंड के खिलाफ 198 रन से 1992 में हार

वनडे में भारत की सबसे बड़ी जीत
317 रन से श्रीलंका के खिलाफ, 2023
257 रन से बर्मूडा के खिलाफ, 2007
256 रन से हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ, 2008
228 रन से पाकिस्तान के खिलाफ, 2023

वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी
233 रनों की नाबाद, विराट कोहली-केएल राहुल, 2023 (तीसरे विकेट के लिए)
231 रन, नवजोत सिंह सिद्धू-सचिन तेंदुलकर, 1996 (दूसरे विकेट के लिए)
210 रन, शिखर धवन-रोहित शर्मा, (पहले विकेट के लिए)
201 रन, राहुल द्रविड़-वीरेंद्र सहवाग, (तीसरे विकेट के लिए)

सबसे कम पारी में 13000 वनडे रन

267 पारी में विराट कोहली
321 पारी में सचिन तेंदुलकर
341 पारी में रिकी पोन्टिंग
363 पारी में कुमार संगाकारा
416 पारी में सनथ जयसूर्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+