IND vs PAK: जीत के बाद बोले मोहम्मद रिजवान, हमारे खिलाड़ी 4 ओवर में 45 रन बनाने की ताकत रखते हैं

दुबई, सितंबर 05। एशिया कप 2022 के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराकर फाइनल की ओर एक कदम बढ़ा दिया है। अब पाकिस्तान एक मैच और जीतकर फाइनल की प्रबल दावेदार हो जाएगी। आपको बता दें कि एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 8 साल बाद पहली जीत दर्ज की है, इसलिए पाकिस्तान के लिए यह जीत कितनी खास है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी बहुत अच्छे से जानते हैं। ऐसे में पाकिस्तान की जीत के हीरो मोहम्मद रिजवान ने जीत के बाद अपनी प्रतिक्रिया में बड़ी बात कही है।

यह जीत हमारे लिए फाइनल की जीत जैसी है- रिजवान

यह जीत हमारे लिए फाइनल की जीत जैसी है- रिजवान

पाकिस्तान की जीत में सबसे अहम योगदान निभाने वाले मोहम्मद रिजवान ने मैच के बाद कहा कि भारत हमेशा से उनकी कड़ी प्रतिद्वंदी टीम रही है और अपने कड़े प्रतिद्वंदी के खिलाफ मैच हमेशा महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस मुकाबले को दुनियाभर में बहुत सारे लोगों के द्वारा देखा जाता है। मोहम्मद रिजवान ने कहा कि भारत-पाकिस्तान का हर मैच एक फाइनल की तरह फील होता है और इसलिए यह जीत भी हमारे लिए किसी फाइनल को जीतने के समान है।

हम 4 ओवर में 45 रन बनाने की ताकत रखत हैं- रिजवान

हम 4 ओवर में 45 रन बनाने की ताकत रखत हैं- रिजवान

आज के मैच में बतौर ओपनर 71 रन की पारी खेलने वाले मोहम्मद रिजवान ने पोस्ट मैच इंटरव्यू में कहा कि भारत के खिलाफ हर मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश में रहते हैं और मैंने भी यही प्रयास किया। रिजवान के मुताबिक, मेरी यही कोशिश थी कि बतौर ओपनर हम नई गेंद के साथ लंबे समय तक बल्लेबाजी करेंगे, मैंने आखिर तक बने रहने की कोशिश की थी, हम अपनी स्ट्रेंथ को जानते थे कि हमारी बल्लेबाजी में गहराई है। रिजवान ने कहा कि हमारे खिलाड़ी 4 ओवर में 45 रन बनाने में सक्षम थे।

रिजवान ने बताई अपनी रणनीति

रिजवान ने बताई अपनी रणनीति

मोहम्मद रिजवान ने जीत के बाद टीम के कप्तान बाबर आजम के साथ बनाई अपनी स्ट्रैटजी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमने बड़े लक्ष्य को देखते हुए यह रणनीति तैयार की थी कि हम भारत के नए गेंदबाजों को टारगेट करेंगे और नई गेंद के खिलाफ अधिक से अधिक रन बनाएंगे। रिजवान ने बताया कि मैंने और मेरे कप्तान ने तय किया था कि हम दोनों में से किसी एक को लंबी पारी जरूर खेलनी होगी।

फाइनल में फिर हो सकती है मुलाकात- रिजवान

फाइनल में फिर हो सकती है मुलाकात- रिजवान

इस दौरान मोहम्मद रिजवान ने यह संभावना भी जताई कि एशिया कप 2022 के फाइनल में फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि ऐसा होने के लिए सुपर 4 स्टेज में भारत को अपने अगले दोनों मुकाबले अच्छे अंतर से जीतने होंगे। भारत का सुपर 4 में अगला मैच श्रीलंका से है और उसके बाद भारत को अफगानिस्तान से भिड़ना है। सुपर 4 में टॉप की 2 टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।

रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान से हारा भारत

रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान से हारा भारत

आपको बता दें कि एशिया कप 2022 में भारत-पाकिस्तान राउंड 2 मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली। मैच का नतीजा रोमांचक मोड पर जाकर निकला। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने यह लक्ष्य मैच की आखिरी गेंद पर ही हासिल किया। आखिरी ओवर के रोमांच ने सभी की दिल की धड़कनों को रोक दिया था। आखिरी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर 2 रन की ही जरूरत थी। इफ्तिकार अहमद ने एक शॉट मारकर टीम को जीत दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+