VIDEO: भारत-पाकिस्तान मैच पर 'तारा सिंह' की नजर, एशिया कप में भी गदर मचाएंगे सनी देओल

Asia Cup 2023 India vs Pakistan Video: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों गदर 2 का बोलबाला है। हर दिन के साथ फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। रिलीज के 8 दिनों के अंदर ही फिल्म ने भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। गदर 2 की सफलता ने करोना काल के बाद एक बार फिर बॉलीवुड में रौनक लाने का काम किया। थिएटर्स में दर्शकों की खचाखच भीड़ देखने को मिल रही है।

एशिया कप का प्रोमो आया सामने: गदर 2 के कारण इन दिनों सनी देओल जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। भारत को अगले महीने 2 सितंबर को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है। इस मुकाबले से पहले एशिया कप को लेकर सनी देओल का एक टीजर जारी किया गया है। जिसमें वह तारा सिंह बनकर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की बात कर रहे हैं।

India Vs Pakistan 1

तारा सिंह बनकर मचाएंगे गदर: स्टार स्पोर्ट्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो में सनी देओल ने कहा कि वह मैच के दौरान तारा सिंह बनकर गदर मचाएंगे। उन्होंने कहा कि एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सनी देओल रहते हैं, लेकिन ये जबरदस्त मुकाबला शुरू होते ही मैं तारा सिंह बन जाऊंगा। सनी देओल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान की जोरदार टक्कर: सनी देओल ने वीडियो में कहा कि अगर इस मैच में गदर मचाना है तो आओ टीम इंडिया के लिए हाथ उठाओ। मैन इन ब्लू का जोश बढ़ाओ। क्रिकेट फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। पिछली बार एशिय़ा कप के सुपर फोर मुकाबले में भारत को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। जिस कारण टीम फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम पिछली हार का बदला भी लेना चाहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+