India vs Pakistan Asia Cup 2023: अफरीदी के पहले ओवर में छक्का जड़कर रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

Rohit Sharma record: आज भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबों के प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप 2023 के सुपर-4 का तीसरा मैच खेला जा रहा है। इस होईवोल्टेज मैच का इंतजार दोनों देशों के लोगों को बेसब्री से था। आज टॉस पाकिस्तान ने जीता और उसने गेंदबाजी को चुनते हुए भारतीय टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया।

India vs Pakistan Asia Cup 2023

टीम इंडिया ने आते ही चढ़कर खेलना शुरू कर दिया और देश की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अपने आक्रामक खेल से ये जता दिया कि आज वो मैदान पर गदर मचाने ही आए हैं। आपको बता दें कि टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने पहले ओवर में ही पाकिस्तान के स्टार बॉलर शाहीन शाह अफरीदी की बॉल पर छक्का जड़कर नया इतिहास रचा, वो अफरीदी के पहले ओवर में छक्का जड़ने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, अभी तक किसी भी बल्लेबाज ने ये कारनामा नहीं किया था।

रोहित शर्मा ने रचा अनोखा इतिहास

यही नहीं इसी छक्के के साथ ही वो एशिया कप के वन डे फार्मेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नाम था, जिन्होंने एशिया कप के 23 मैच में 532 रन बनाए थे और 26 छक्के जड़े थे।

श्रीलंका में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

इसस पहले रोहित शर्मा ने एशिया कप 2023 में नेपाल के खिलाफ खेलते हुए 5 छक्के लगाकर भारत के पूर्व विस्फोटक खिलाड़ी सुरेश रैना को पीछे छोड़ा था और श्रीलंका में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। आपको बता दें कि रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने आज धमाकेदार शुरुआत की।

रोहित और गिल ने दिखाया तूफानी खेल

रोहित शर्मा ने 49 गेंदों पर 56 रन बनाए तो वहीं गिल 58 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने अपनी धमाकेदार पारी में 6 चौके और चार छक्के जड़े तो वहीं गिल की पारी में ताबड़तोड़ 10 चौके शामिल हैं। फिलहाल बारिश के कारण इस वक्त मैच रूक गया है। समाचार लिखे जाने तक भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 147 रन है, टीम 24.1 ओवर खेल चुकी है। क्रीज पर केएल राहुल और विराट कोहली हैं, जिन्होंने क्रमश: 17 और 8 रन बनाए हैं।

20-20 की तरह गेम प्लान

अगर बारिश की वजह से पूरे ओवर नहीं डाल पाएंगे तो डकवर्थ लुईस के तहत पाकिस्तान को 20 ओवरों का लक्ष्य मिल सकता है यानि की उसे 181 रनों का लक्ष्य मिल सकता है और अगर ऐसा हुआ तो फिर दोनों टीमों को फिर 20-20 की तरह गेम प्लान करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+