PAK बल्लेबाजों के लिए कहर बने कुलदीप, 5 विकेट लेकर याद दिलाई 35 साल पुराने वनडे की याद

India vs Pakistan Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच जिस तरह के मुकाबले की उम्मीद भारतीय क्रिकेट फैंस को थी, वैसा ही खेल टीम इंडिया ने सोमवार को 'रिजर्व मैच' में दिखाया। आपको बता दें कि भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से हराकर इतिहास रचा है। इस जीत को लंबे वक्त तक क्रिकेट प्रेमी भूल नहीं पाएंगे।

Kuldeep Yadav

आपको बता दें कि इस मैच में केवल रनों की ही बारिश नहीं हुई बल्कि रिकार्ड पर रिकॉर्ड भी बने। टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने पहले ही ओवर से जता दिया कि वो मैदान पर आज पाकिस्तानी बॉलरों की पिटाई ही करने आई है।

पाकिस्तानी टीम पर कहकर बनकर टूटे कुलदीप यादव

पहले केएल राहुल और विराट कोहली की शतकीय पारियों ने पाकिस्तानी टीम की बैंड बजाई और उसके बाद लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी पाक टीम पर कहकर बनकर टूटे भारत के स्टॉर बॉलर कुलदीप यादव, जिनकी छनछनाती गेंद के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाज केवल नतमस्तक नजर आए।

अरशद आयूब के रिकार्ड की बराबरी

आपको बता दें कि कुलदीप यादव ने 25 रन देकर पांच विकेट लिए, यह पाकिस्तान के विरुद्ध वनडे इंटरनेशनल में किसी भारतीय स्पिनर का तीसरा सबसे बेस्ट प्रदर्शन है तो वहीं इसी के साथ उन्होंने 35 साल पहले बने अरशद आयूब के रिकार्ड की भी बराबरी कर ली है।

साल 1988 में अरशद आयूब ने किया था ऐसा धमाल

आपको बता दें कि साल 1988 में भारत के गेंदबाज अरशद अयूब ने ये कारनामा किया था। उन्होंने वनडे एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 9 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे, उस मैच में भारत विजयी हुआ था। मालूम हो कि एशिया कप में एक मैच में सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने वाले श्रीलंका के लासिथ मलिंगा है, जिन्होंने ये कारनामा तीन बार किया था।

'रिजर्व मैच' में टीम इंडिया ने मचाया गदर

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में 10 सितंबर को मैच होना था लेकिन बारिश के कारण ये मैच पूरा नहीं हो पाया था। जिसके बाद ये मैच 'रिजर्व डे' में चला गया और सोमवार को ये मैच पूरा किया गया। आपको बता दें कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 356 रनों का विशाल स्कोर बनाया था।

कोहली, केएल और कुलदीप बने जीत के हीरो

इस जीत के हीरो कुलदीप के अलावा रहे टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली और डैशिंग प्लेयर केएल राहुल, जिन्होंने शतकीय साझेदारी के साथ ही शतक भी ठोके और अंत तक नाबाद रहे।

कोहली ने लगाया इंटरनेशनल करियर का 77वां शतक

विराट कोहली ने 94 गेंदों पर 122 रनों की पारी खेली तो वहीं लंबे वक्त बाद वापसी करने वाले केएल राहुल ने 106 गेंदों पर 111 रन बनाए। कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर का 77वां शतक लगाया और अब वो सचिन तेंदुलकर के वनडे में 49 शतकों वाल् रिकॉर्ड से मात्र दो कदम दूर हैं क्योंकि ये उनका एकदिवसीय में 47वां शतक था।

एक नजर एशिया कप के एक मैच में 5 विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट पर

  • लासिथ मलिंगा (श्रीलंका)- 3 बार
  • अजंता मेंडिस (श्रीलंका)- 2 बार
  • अरशद अयूब (भारत)- 1 बार
  • कुलदीप यादव ( भारत) - 1 बार
  • आकिब जावेद (पाकिस्तान)- 1 बार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+